{"_id":"6101bc388ebc3e5883722165","slug":"corona-vaccination-program-on-3th-august-meerut-news-mrt549482776","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की किल्लत: मेरठ में अभी नहीं चलेगा क्लस्टर टीकाकरण, तीन अगस्त को होगा महाअभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की किल्लत: मेरठ में अभी नहीं चलेगा क्लस्टर टीकाकरण, तीन अगस्त को होगा महाअभियान
Thu, 29 Jul 2021 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में तीन अगस्त को टीकाकरण का महाअभियान चलाने की तैयारी है। इसके तहत एक दिन में 60 से 65 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जल्द ही वैक्सीन की 60 हजार से ज्यादा डोज मिलने की उम्मीद है। तैयारी की जा रही है कि इस दिन 200 से ज्यादा बूथों पर टीकाकरण किया जाए।
वहीं, लगातार वैक्सीन की ज्यादा डोज न मिलने के कारण फिलहाल क्लस्टर टीकाकरण नहीं होगा। इसी वजह से पिछले करीब एक सप्ताह से क्लस्टर टीकाकरण बंद है। एक जुलाई से बड़े पैमाने पर क्लस्टर टीकाकरण करने की तैयारी थी, लेकिन वैक्सीन न मिलने के कारण यह अभियान नहीं चल सका था। सप्ताह में तीन-चार दिन ही छोटे स्तर पर टीकाकरण हो रहा था, वह भी अब बंद है।
बृहस्पतिवार को 68 स्थानों पर 16810 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि थोड़े-थोड़े दिन बाद क्लस्टर टीकाकरण के बजाय तीन अगस्त को टीकाकरण का महा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एक-दो दिन में ही वैक्सीन की डोज आने की उम्मीद है। कितने बूथों पर टीकाकरण होगा, यह जल्द ही तय किया जाएगा।