फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   corona vaccination program on 3th august

वैक्सीन की किल्लत: मेरठ में अभी नहीं चलेगा क्लस्टर टीकाकरण, तीन अगस्त को होगा महाअभियान

Thu, 29 Jul 2021 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 29 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination program on 3th august
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में तीन अगस्त को टीकाकरण का महाअभियान चलाने की तैयारी है। इसके तहत एक दिन में 60 से 65 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जल्द ही वैक्सीन की 60 हजार से ज्यादा डोज मिलने की उम्मीद है। तैयारी की जा रही है कि इस दिन 200 से ज्यादा बूथों पर टीकाकरण किया जाए।
विज्ञापन


वहीं, लगातार वैक्सीन की ज्यादा डोज न मिलने के कारण फिलहाल क्लस्टर टीकाकरण नहीं होगा। इसी वजह से पिछले करीब एक सप्ताह से क्लस्टर टीकाकरण बंद है। एक जुलाई से बड़े पैमाने पर क्लस्टर टीकाकरण करने की तैयारी थी, लेकिन वैक्सीन न मिलने के कारण यह अभियान नहीं चल सका था। सप्ताह में तीन-चार दिन ही छोटे स्तर पर टीकाकरण हो रहा था, वह भी अब बंद है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को 68 स्थानों पर 16810 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि थोड़े-थोड़े दिन बाद क्लस्टर टीकाकरण के बजाय तीन अगस्त को टीकाकरण का महा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एक-दो दिन में ही वैक्सीन की डोज आने की उम्मीद है। कितने बूथों पर टीकाकरण होगा, यह जल्द ही तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed