फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona vaccination Phase third completes, more than four hundred corona warriors vaccinated

पूरा हुआ तीसरा चरण, 4239 कोरोना योद्धाओं का हुआ टीकाकरण, पांच लोगों को हुई मामूली परेशानी  

Thu, 28 Jan 2021 11:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Jan 2021 11:45 PM IST
सार

  • 6037 का था लक्ष्य, 1798 लाभार्थी नहीं पहुंचे टीका लगवाने 

विज्ञापन
Corona vaccination Phase third completes, more than four hundred corona warriors vaccinated
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वैक्सीन का तीसरा चरण पूरा हो गया। 6037 लाभार्थियों के टीकाकरण के सापेक्ष 4239 का टीकाकरण हुआ। यह 70.22 प्रतिशत है। इस दौरान पांच लोगों को मामूली परेशानी (घबराहट और एलर्जी) हुई। तीन को भूड़भराल और एक-एक को मेडिकल कॉलेज व खरखौदा में हुई।  
विज्ञापन


इस बार 24 कोल्ड चेन के 49 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। सभी ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद खुद को बेहतर बताया। अब लाभार्थियों को 28 दिन बाद फिर से दूसरी डोज लगाई जाएगी। 22 जनवरी को 72.6 प्रतिशत और 16 जनवरी को 81 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ कोरोना से कोई नुकसान नहीं होने के बावजूद 1798 लाभार्थी टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंचे। पिछली बार 894 और इससे पहले 128 स्वास्थ्य कर्मी ऐसे रहे थे जो टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंचे थे। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि हर चरण में लक्ष्य तो सौ फीसदी के टीकाकरण रहता है, लेकिन 70 प्रतिशत से ज्यादा पहुंचना सफल चरण माना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे आगे मेडिकल, जानी खुर्द फिसड्डी 
टीकाकरण में सबसे आगे मेडिकल कॉलेज का न्यू ओपीडी बूथ जहां 96 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। सीएचसी मवाना पर 91 प्रतिशत, जानी खुर्द स्वास्थ्य केंद्र पर 35 प्रतिशत सबसे कम टीकाकरण हुआ। मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण के लिए नर्सिंग की छात्र छात्राओं को भी बुलाया गया था, जिस कारण टीकाकरण का प्रतिशत ज्यादा रहा।

172 डोज करनी पड़ी नष्ट
 गुरुवार को 172 डोज नष्ट करनी पड़ी। लाभार्थियों के कम पहुंचने के कारण ऐसा करना पड़ा। दरअसल, एक वायल से 0.5 एमएल की एक डोज लगती है, लेकिन एक बार खुलने के बाद अगर उसमें डोज बच जाती है तो 4 घंटे बाद उसे नष्ट करना पड़ता है। पहले चरण में 28 डोज और दूसरे में 40 डोज नष्ट करनी पड़ी थी। 

पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन
मैंने वैक्सीन लगवाई है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। - डॉ. वीरोत्तम तोमर

कोई परेशानी नहीं हुई
कोरोना टीकाकरण से कोई परेशानी नहीं हुई। पता भी नहीं चला कि कब टीकाकरण हो गया। मैं स्वस्थ हूं।  - मुनीष पंडित, मैनेजर आंनद अस्पताल

भ्रम में न आएं
टीकाकरण कराने से कोई दिक्कत नहीं है। लोग किसी तरह के भ्रम में न आएं। यह पूरी तरह सुरक्षित है। - मनीष, नर्सिंग स्टूडेंट

मैने कराया टीकाकरण
नर्सिंग कॉलेज की काफी छात्राएं टीकाकरण कराने के लिए आई हैं। मैंने भी टीकाकरण कराया है। कोई परेशानी नहीं हुई। मैं ठीक हूं। - आयुषी, नर्सिंग छात्रा

लोकप्रिय अस्पताल में हुआ कोरोना टीकाकरण
लोकप्रिय अस्पताल में कोरोना के टीकाकरण का उद्घाटन अस्पताल के निदेशक डॉ. रोहित रविंद्र और न्यूरो सर्जन डॉ. अजय गुप्ता ने किया। टीका लगवाने वालों में  डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. पीडी शर्मा, डॉ. आरुषि सिंह, सीए सोनाली आदि रहे। नोडल अफसर सुनीता रहीं। व्यवस्था प्रमोशन मैनेजर ऋषभ अग्रवाल, डॉ. अर्चिता तिवारी कंसल ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed