फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update, Sardar MP Singh Chawla's team is fighting a war against Corona Virus in Saharanpur

कोरोना की जंग में 'सिंह इज किंग' बने सर्विलांस टीम के एमपी चावला, हर जिंदगी बचाने का है मिशन

Sat, 11 Apr 2020 12:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Apr 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Corona Update, Sardar MP Singh Chawla's team is fighting a war against Corona Virus in Saharanpur
अपनी पूरी टीम के साथ सरदार एमपी सिंह चावला - फोटो : अमर उजाला

इस समय जब कोई भी व्यक्ति कोरोना के नाम से ही घबराने लगता है। ऐसे में कोरोना संक्रमण की दृष्टि से सबसे हॉटस्पॅाट इलाकों में भी बेखौफ होकर संक्रमित संभावित लोगों की जांच के लिए पहुंच रही कोरोना सर्विलांस टीम में शामिल सरदार एमपी सिंह चावला इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। इस टीम के सदस्य से लेकर अन्य लोगों ने उन्हें नाम दिया है, सिंह इज किंग।

विज्ञापन


कोरोना की जंग में सरदार एमपी सिंह चावला और उनके जैसे अन्य लोगों के जज्बे को सलाम है। ये ही ऐसे लोग हैं, जो अपनी जान खतरे में डालकर हजारों जिंदगी बचाने के लिए जी जान से जुटे हैं। चावला बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान वह और उनकी टीम के सदस्य अब तक सात हजार से भी अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के अलावा संक्रमित संभावित के रूप में चिन्हित तीन हजार से भी अधिक लोगों को क्वारंटीन करवाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: यूपी में तेजी से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, सिर्फ सात क्लिक में जानें इन जिलों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि इनमें तब्लीगी जमात से संपर्क में रहे विदेशी जमातियों से लेकर अन्य लोग भी शामिल रहे हैं, फिर बाद में इनमें से दो पॉजिटिव पाए गए। इन्हीं में एक किर्गिस्तान का जमाती शामिल रहा। टीम के अन्य सदस्य भी एमपी चावला की सक्रियता, जज्बे और ड्यूटी के प्रति समर्पण की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

हर जिंदगी बचा लेंगे, तभी होगा मिशन पूरा
कोरोना सर्विलांस टीम में शामिल एमपी सिंह चावला, धर्मेंद्र कुमार, तरुण यादव, माजिद सहित अन्य सदस्य कहते हैं कि यह काम अब केवल उनकी ड्यूटी का हिस्सा नहीं है बल्कि हर जिंदगी बचाने का एक संघर्ष है। यदि हम समय पर लोगों की जांच करवाकर हर जिंदगी बचा पाएंगे, तभी यह मिशन पूरा होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed