फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update, Police arrested three youths from Punjab in Muzaffarnagar

कोरोना: पंजाब से आकर मंत्री के पड़ोस में छिपकर रह रहे थे तीन युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2020 12:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Apr 2020 12:05 AM IST
सार

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास के निकट गली में पंजाब से आकर छिपकर रह रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Corona Update, Police arrested three youths from Punjab in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास के निकट गली में पंजाब से आकर छिप कर रह रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें पनाह देने वाले को भी हिरासत में लिया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में गांधीनगर गली नंबर एक के निवासियों ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे मंत्री कपिल देव को बताया कि गली के एक मकान में सलाउद्दीन नामक किराएदार ने अपने यहां पर तीन युवकों को पनाह दे रखी है। इस जानकारी पर राज्यमंत्री ने डीएम और एसएसपी को अवगत कराया। एसएसपी के निर्देश पर नई मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सलाउद्दीन के अलावा वहां से तीन युवकों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि तीनों युवक पंजाब में पल्लेदारी करने गए थे, जो लॉकडाउन के चलते वहां से पांच अप्रैल को सलाउद्दीन के पास यहां आए थे और यहां छिपकर रह रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Virus Update: मेरठ में एक डॉक्टर समेत चार मिले कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 47
विज्ञापन
विज्ञापन


नई मंडी इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि युवकों ने अपने नाम वसीम, सलमान और शमीम बताए हैं जो मेरठ जनपद के किला परीक्षितगढ़, किठौर और गाजियाबाद के विजयनगर के निवासी बता रहे हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ अपने आप को छुपाकर रखने संबंधित रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही इनका डॉक्टरी परीक्षण भी कराया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed