फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update: Now the corona infection rate has come down to .22 percent in the districts of Meerut division

बड़ी राहत: घटकर .22 प्रतिशत हुई संक्रमण दर, लगातार कम हो रहे कोरोना के मरीज

Tue, 22 Jun 2021 11:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Jun 2021 11:37 AM IST
सार

यहां पर राहत की बड़ी खबर है। रिपोर्ट के अनुसार यहां पर मात्र .22 प्रतिशत ही कोरोना के मरीज रह गए हैं। वहीं 10 मई को यहां पर 19 प्रतिशत से अधिक मरीज थे।

विज्ञापन
Corona Update: Now the corona infection rate has come down to .22 percent in the districts of Meerut division
फाइल फोटो।

विस्तार

मेरठ मंडल के जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। 10 मई के बाद से संक्रमण दर कम हुई है। एक मई को संक्रमण की दर 19 प्रतिशत से अधिक थी, अब वर्तमान में यह .22 पहुंच गई है। इससे थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं, लेकिन नियमों का अभी भी सख्ती से पालन करने की जरूरत है। क्योंकि तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। ऐसे में अगर मास्क और सामाजिक दूरी का पालन किया तो इससे भी पार पा लेंगे। 

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर ने मंडल में काफी कहर बरपाया था। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह का कहना है कि कोरोना संकट अब कम होता नजर आ रहा है। कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को कोविड नियमों का पालन करते हुए जरूरी सावधानियां बरतनी होंगी। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी जिलों में लोग कोरोना संक्रमण के प्रति नियमित रूप से सजग रहें, तभी महामारी से बचाव हो सकेगा।
विज्ञापन


मंडल में कोरोना संक्रमण की स्थिति
तारीख               संक्रमण दर          मरीज संख्या

1-5 अप्रैल        1.34 प्रतिशत           1208
6-10 अप्रैल      2.28 प्रतिशत           2685
11-15 अप्रैल   4.94 प्रतिशत            6593
16-20 अप्रैल   8.23 प्रतिशत           11647
21-25 अप्रैल   13.91 प्रतिशत         18137
26-30 अप्रैल   15.9 प्रतिशत           20379

1-5 मई            19.03 प्रतिशत       21801
6-10 मई          19.97 प्रतिशत       21178
11-15 मई        12.57 प्रतिशत       15468
16-20 मई        5.59 प्रतिशत          8722
21-25 मई        2.64 प्रतिशत         4423
26-30 मई        1.35 प्रतिशत         2198
1-5 जून            0.73 प्रतिशत         1080
6-10 जून         0.49 प्रतिशत           627
11-15 जून       0.25 प्रतिशत           285
16-20 जून       0.22 प्रतिशत           250

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed