कोरोना वायरस: जिले में विदेश से लौटे 93 लोग, स्वास्थ्य विभाग कर रहा निगरानी
शामली में विदेश से लौटने वाले 93 लोगों की स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में विदेश से लौटने वाले 93 लोगों की स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है, जबकि गैर प्रांतों और जिलों से आए 1073 लोगों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोई केस कोरोना पॉजिटिव नहीं है।
शुक्रवार को डीएम ने बताया कि अभी तक जनपद में दूसरे राज्यों और जिलों से 1073 लोग पहुंचे हैं। उन सभी को होम क्वारंटीन में 14 दिन के लिए रखा गया है। उनके घर के बाहर पोस्टर चस्पा किए गए है। गांवों और नगर निकायों में माइक से अनाउंसमेंट कराकर लोगों को उनके बारे में जानकारी भी दी गई है। इसके अलावा 164 लोगों को स्कूल, कॉलेज, मदरसे और मस्जिदों में क्वारंटीन किया गया है। इनकी डॉक्टरों द्वारा जांच और सैंपल लेने की कार्रवाई चल रही है। अभी तक तब्लीगी जमात में आए 49 जमातियों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
डीएम ने बताया कि जिले में विदेश से आने वाले 93 नागरिकों की मेडिकल जांच कराई गई है। स्वास्थ्य टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। अभी तक की जांच में सभी लोग स्वस्थ है।
यह भी पढ़ें: बिजनौर: जमातियों ने आइसोलेशन वार्ड में किया हंगामा, खाने में मांग रहे बिरयानी
कंट्रोल रूम पर मिली 201 शिकायतों का निस्तारण
डीएम ने बताया कि कंट्रोल रूम नंबर 01398-270203 पर अभी तक 282 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं। इसमें 201 शिकायतों को प्राथमिकता आधार पर निस्तारण किया गया है। 81 शिकायत अभी लंबित हैं, जिनके जल्द निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए है। उन्होंने बताया कि अधिकतर शिकायतें राशन, स्वास्थ्य से संबंधित शिकायतें मिल रही हैं। उनका कहना है कि कंट्रोल रूम नंबर पर कोई भी अपनी शिकायत या जानकारी दे सकता है।
त्रिपुरा के 14 जमातियों के स्वास्थ्य टीम ने सैंपल लिए
दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से जमात में आए त्रिपुरा के 14 जमातियों को झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदर इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी 14 जमातियों के गले और नाक के सैंपल लिए है। इस मौके पर एसडीएम ऊन उद्भव त्रिपाठी, सीओ कैराना प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह और चेयरमैन नौशाद ठेकेदार आदि मौजूद रहे। डॉक्टरों की टीम में डॉक्टर शशिकांत, डॉक्टर जत्तो देवी, डॉक्टर अशोक कुमार, फार्मेसिस्ट देवेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/