{"_id":"607149a88ebc3ec89761fcff","slug":"corona-update-434-new-corona-patients-has-been-found-in-six-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना का खतरा, एक दिन में मिले 434 नए संक्रमित, जानें इन छह जिलों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना का खतरा, एक दिन में मिले 434 नए संक्रमित, जानें इन छह जिलों का हाल
Sat, 10 Apr 2021 12:16 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:16 PM IST
सार
- पश्चिमी यूपी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में मिले 434 लोग संक्रमित
- मुजफ्फरनगर में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत
- मेरठ में एक दिन में मिले कोरोना के 145 नए मरीज
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी के छह जिलों में 434 संक्रमित मिले हैं। मुजफ्फरनगर में एक की मौत हो गई और 134 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, मेरठ में 145, सहारनपुर में 53, शामली में 61, बिजनौर में 21 और बागपत में 20 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
शहर से देहात तक कोरोना का वार
मेरठ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना के 145 नए मरीज मिले। एक-एक घर में 10-10 मरीज मिल रहे हैं। हालात ये है कि शहर के पॉश इलाके कहे जाने वाले जागृति विहार, शास्त्री नगर, गंगानगर, शंभूनगर सहित गेट बंद कॉलोनियों में संक्रमण लगातार हमला कर रहा है। इनके अलावा डिफेंस एंक्लेव, पल्लवपुरम, हाइड्रिल कॉलोनी और अप्पू एंक्लेव में भी मरीज मिले हैं। देहात से मरीज मिलने का सिलसिला कम है, इसके पीछे जांच का कम होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मिले मरीजों में पांच साल के बालक से लेकर 77 साल तक के वृद्ध रहे। इनमें फिर से आश्चर्यजनक रूप से युवाओं की संख्या अधिक है। अब तक जनपद में 22720 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 499 लोग होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 412 लोगों की मौत दिखा रहा है, जबकि यह संख्या ज्यादा हो गई है। शुक्रवार को 17 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 21307 की छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टीकों का टोटा : सहारनपुर और बागपत में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म, टीकाकरण प्रभावित
बता दें कि रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर जांच में एक-एक को कोरोना की पुष्टि हुई है। रेलवे स्टेशन पर 94 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई, जिसमें एक कोरोना संक्रमित मिला। सात लोगों की आरटीपीसीआर कराई गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/