फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona, Take samples of five send them for investigation in Baghpat district

कोरोना: जिले में जमातियों की तलाश, पांच के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे, दो की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Thu, 02 Apr 2020 09:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Apr 2020 09:48 PM IST
सार

बागपत में चार जमातियों समेत पांच लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Corona, Take samples of five send them for investigation in Baghpat district
कोरोना वायरस

विस्तार

बागपत में कोरोना संक्रमण की जांच का सिलसिला जारी है। जिले में ही रह रहे चार जमातियों समेत पांच लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। एहतियात के तौर पर इन सभी को घरों और स्क्रीनिंग सेंटर पर ही क्वारंटीन किया गया है। उधर, दो लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जिले में ही रह रहे पांच लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें मामूली लक्षण दिखाई दिए थे। इनमें किसी की बाहर की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। चार जमाती ऐसे हैं, जो जिले की जमात में ही शामिल थे। एक दिन पहले भेजी गई दो युवकों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।  
विज्ञापन


बड़ौत में असम, मणिपुर, बंगाल, दिल्ली, बिहार के 68 जमातियों को एकत्रित कर गांधी रोड स्थित दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में रखा गया था। अब इन्हें यहां से पूर्वी यमुना नहर स्थित जेएस मैरिज होम में ले जाया गया है, जहां पर उनके रहने और खानपान की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध युवक ने की आत्महत्या, दो दिन पहले आया था गांव


बड़ौत थाना प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि जांच कराई जा रही है कि कौन- कौन जमाती निजामुद्दीन मरकत गया था। जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों में चेकिंग की गई। 

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि सूची तैयार कराई जा रही है। प्राथमिक जांच में कोई बीमार नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed