फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona suspect comitted suicide in Quarantine ward in Shamli district UP

यूपी: शामली में क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध युवक ने की आत्महत्या, दो दिन पहले आया था गांव

Fri, 03 Apr 2020 02:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Apr 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Corona suspect comitted suicide in Quarantine ward in Shamli district UP
shamli police - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार को क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक दो दिन दिन पहले अपने गांव पहुंचा था। जहां उसे सांस लेने में दिक्कत होने के बाद क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर डीएम, एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं आत्महत्या करने वाले युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि 31 मार्च को पीड़ित के सैंपल मेरठ मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे गए थे। वहां से बृहस्पतिवार शाम को इसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन


शामली के निर्माणाधीन अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक के आत्महत्या करने के सूचना पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। बताया गया कि युवक दिल्ली में कुछ कारोबार करता है। दो दिन पहले वह अपने गांव लौट आया था, जिसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसे तुरंत आइसोलेशन में भर्ती कराया गया और उसका सैंपल जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजा गया, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं गुरुवार को उसने आत्महत्या कर ली। सहारनपुर कमिश्नर का कहना है कि व्यक्ति को कारोबार में कई लाख का नुकसान भी हुआ था। पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुट गई है।

एसपी शामली विनीत जयसवाल के अनुसार आज सुबह सीएमओ शामली संजय भटनागर ने पुलिस को सूचना दी की स्वास्थ विभाग द्वारा निर्माणाधीन जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध युवक ने आत्महत्या कर ली है । सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

एसपी के अनुसार युवक के गले में गमछा का फंदा लगा मिला जिससे प्रतीत हो रहा है कि इसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। युवक गांव  नानूपुरी, थाना कांधलाका रहने वाला है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed