{"_id":"5e88a03f8ebc3e76cc27bc62","slug":"corona-shamun-qasmi-said-nizamuddin-markaz-has-spread-the-corona-in-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: शमून कामसी बोले- निजामुद्दीन मरकज में जलसे के कारण बढ़े कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: शमून कामसी बोले- निजामुद्दीन मरकज में जलसे के कारण बढ़े कोरोना संक्रमित
Sat, 04 Apr 2020 08:33 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 04 Apr 2020 08:33 PM IST
सार
अन्ना हजारे की टीम के सदस्य शमून कासमी ने कहा है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में जलसे के कारण ही कोरोना वायरस के संक्रमित बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
शमून कासमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुस्लिम विद्वान व अन्ना हजारे की टीम के सदस्य शमून कासमी ने कहा है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में जलसा नहीं होना चाहिए था, क्योंकि कोरोना को लेकर दुनियाभर में हालात खराब हैं। उन्होंने कहा कि मौलाना साद ने अपने भाषण में जो कुछ कहा, वह गलत है, बेशक बाद में उन्होंने अपनी गलती सुधार ली है।
विज्ञापन
कासमी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले लोगों का पलायन कराकर लॉकडाउन का खेल बिगाड़ा। दिल्ली के मरकज में भी जलसा नहीं होना चाहिए था। वहां भीड़ इकट्ठा नहीं होनी चाहिए थी। जलसे से कोरोना वायरस के संक्रमित बढ़ गए हैं। जलसे से देश को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। जमात से जुड़े लोगों को अपने आचरण में सुधार करना चाहिए। कोरोना के उपचार में लगी टीम के साथ बदसलूकी नहीं करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म गुरुओं को इस मामले में आगे आना चाहिए। रविवार की रात नौ बजे सभी से घरों पर चिराग, मोमबत्ती या टॉर्च से रोशनी करके एकता का संदेश देने की अपील की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: क्वारंटीन वार्ड में भर्ती जमातियों ने मांगा मांसाहारी भोजन, नहीं देने पर खाना फेंका, फिर खुले में किया शौच
विज्ञापन
आपत्तिजनक मैसेज पर रिपोर्ट दर्ज
तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के पक्ष में आपत्तिजनक मैसेज वायरल कर दिया गया। हिंदू युवा वाहिनी के उपाध्यक्ष सौरभ कुमार ने इस संबंध में कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सौरभ का कहना है कि उनको व्हाट्सएप पर गांव के ही आसिफ द्वारा आपत्तिजनक मैसेज भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/