फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona's investigation found 20 infected

तहसील में दस्तावेज लेखक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद तहसील में मचा हडकंप। 24 घंटे केढलिए तहसील की गई बंद।

Sat, 05 Sep 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Corona's investigation found 20 infected
मवाना/परीक्षितगढ़/सरधना/लावड़/दौराला (मेरठ)। मवाना सीएचसी पर की जा रही जांच में तहसील में कार्य करने वाले दस्तावेज लेखक को कोरोना की पुष्टि हुई। आनन फानन में तहसील बंद करा दी गई। शुक्रवार को मवाना में कुल नौ लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। उधर, परीक्षितगढ़ थाने में तैनात होमगार्ड और ललियाना में एक युवक को संक्रमण का पता चला। लावड़ के महल गांव व दौराला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की कोरोना की जांच की। इसमें तीन महिलाओं समेत सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। टीम ने सभी को अस्पताल भेज दिया है। सरधना में दो दिन पहले युवक की जांच कराई गई थी। शुक्रवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि शुक्रवार को सीएचसी पर 128 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें मोहल्ला काबली गेट में एक परिवार के दो लोग संक्रमित मिले। इनमें मेरठ में बैठने वाला अधिवक्ता और मवाना तहसील में दस्तावेज लेखक का कार्य करने वाले उनके पिता शामिल हैं। इसी मोहल्ले के एक अन्य व्यक्ति और मोहल्ला हीरालाल में युवक, गांव भिडवारा का व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। दस्तावेज लेखक के कोरोना पॉजिटिव मिलते ही तहसील में हड़कंप मच गया। सीएचसी से पहुंची टीम ने तहसील में कैंप लगाकर 22 तहसील कर्मचारियों के सैंपल लिए। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल ने 24 घंटे के लिए तहसील को बंद कर दिया है। वहीं बुधवार में शुगर मिल में लिए गए एनटीपीसीआर के सैंपल में चार लोग पॉजिटिव आए हैं। उधर परीक्षितगढ़ थाने में तैनात भिड़वाड़ा गांव निवासी होमगार्ड को कोरोना की पुष्टि हुई। उसने खांसी, बुखार की शिकायत होने पर सीएचसी पहुंचकर जांच कराई थी। वहीं ललियाना गांव के एक युवक को भी कोरोना की पुष्टि हुई। होमगार्ड को धनसिंह कोतवाल अस्पताल पांचली में भर्ती कराया।
विज्ञापन

परिजनों के लिए सैंपल
सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि महल गांव निवासी एक व्यक्ति मेरठ स्थित निजी अस्पताल में कार्य करता है। बुखार की शिकायत होने पर उसने प्राइवेट लैब में कोरोना की जांच कराई। जिसमें वह कोरोना संक्रमित निकला। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर उसके परिजनों के सैंपल लिए। इसमें एक महिला व दो बच्चे कोरोना संक्रमित निकले। इसके अलावा लावड़ के सभासद की पत्नी के पॉजिटिव मिलने के बाद परिजनों की जांच की गई। इसमें उनका बेटा भी संक्रमित निकला। वहीं, छोटा बाजार निवासी एक महिला के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद संपर्क में आई उसकी नौकरानी, दौराला के वार्ड 12 दयानंदपुरी निवासी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह ने बताया कि कस्बे को सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं सरधना में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 84 लोगों के सैंपल लिए। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दो दिन पूर्व जो जांच कराई गई थी उसमें कैली निवासी युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को किया क्वारंटीन
हस्तिनापुर। ग्राम पंचायत निडावली के घूमन अगली गांव में सिरो सर्विलांस के सैंपल लिए गए। इस दौरान जांच में एक व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई। डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति को क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed