{"_id":"5e9b1aea8ebc3e77543923a3","slug":"corona-police-has-two-jamati-caught-in-baghpat-and-sent-to-quarantine-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: निजामुद्दीन मरकज से लौटे दो जमाती मिले, किया क्वारंटीन, 20 लोगों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: निजामुद्दीन मरकज से लौटे दो जमाती मिले, किया क्वारंटीन, 20 लोगों के लिए सैंपल
Sat, 18 Apr 2020 08:57 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 18 Apr 2020 08:57 PM IST
सार
- स्वास्थ्य विभाग ने लिए 20 लोगों के सैंपल
- निजामुद्दीन मरकज से लौटे दो जमातियों को पकड़ा
- पकड़े गए जमातियों को क्वारंटीन किया गया
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए बागपत में शनिवार को ट्रेसिंग अभियान चलाया गया। निजामुद्दीन मरकज से लौटे दो जमातियों को बड़ौत के क्वारंटीन सेंटर भेजा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 20 लोगों के सैंपल लिए। कुल 63 स्क्रीनिंग सेंटर भेजे गए।
विज्ञापन
दिल्ली मरकज से लौटने के बाद जमाती फूंसवाली मस्जिद बड़ौत के अलावा रटौल, औसिक्का, असारा, अशरफाबाद थल पहुंचे थे। इसके बाद औसिक्का, असारा व अशरफाबाद थल को हॉटस्पॅाट एरिया घोषित कर दिया गया। इन जमातियों को नगर के जेएस मैरिज होम में रुकवाया गया है। इसके अलावा चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल कोताना रोड पर भी क्वारंटीन सेंटर बनाकर यहां पर भी जमातियों के संपर्क में आने वाले मरीजों को रखा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Corona Virus: सहारनपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के मामले, 14 नए मरीज मिले
विज्ञापन
शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम क्वारंटीन सेंटर पर पहुंची और यहां ठहरे 63 लोगों में से 20 का सैंपल लिया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को हेवा गांव से निजामुद्दीन मरकज से लौटे दो जमातियों को बड़ौत के क्वारंटीन सेंटर भेजा। ग्राम प्रधान रविंद्र ने इसकी पुष्टि की।
उधर, छपरौली कस्बे की मदीना मस्जिद में शुक्रवार को नौ लोग जुमे की नमाज पढ़ते हुए मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर पांच लोग भाग गए थे और चार लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने अन्य पांचों नमाजियों नसीम पुत्र अलीशेर, मुस्ताक पुत्र हाजी अनीश, शमशाद पुत्र वहीदा, फुरकान पुत्र सत्तार और रिजवान पुत्र इरशाद पट्टी भुवाला को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि उनके खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/