{"_id":"606ca7af8ebc3e590962790f","slug":"corona-infected-two-patients-underwent-operation-meerut-news-mrt5333167157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित दो महिलाओं का कर दिया आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित दो महिलाओं का कर दिया आपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित दो मरीजों का कर दिया ऑपरेशन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में दो अलग-अलग चिकित्सकों ने कोरोना संक्रमित मरीजों का ऑपरेशन कर दिया। इसका पता चलने पर दोनों ऑपरेशन थियेटर पांच दिन के लिए बंद कर दिए हैं। साथ ही दोनों चिकित्सकों और करीब 14 चिकित्साकर्मियों को एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है।
हिना नामक मरीज ने एक अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर के लिए नमूना दिया था। चार अप्रैल को रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बाद पांच अप्रैल को एसबीडी जिला अस्पताल में उनका ऑपरेशन कर दिया। बाद में पता चला कि मेडिकल कॉलेज ने हिना की गलत रिपोर्ट दी थी। वह संक्रमित आई है। इसी प्रकार ममता नामक मरीज का नमूना आरटीपीसीआर के लिए लिया गया था। मगर रिपोर्ट आने से पहले एसबीडी जिला अस्पताल में पांच अप्रैल को उसका ऑपरेशन कर दिया। दोनों मरीजों के संपर्क में आए चिकित्सक और कर्मचारी दहशत में हैं। एसबीडी जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. आभा वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।