फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona infacted patients helped with the swine flu and malaria medication

कोरोना संक्रमित मरीजों की स्वाइन फ्लू और मलेरिया की दवा ने की मदद

Sun, 12 Apr 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Corona infacted patients helped with the swine flu and malaria medication
कोरोना संक्रमित मरीजों की स्वाइन फ्लू और मलेरिया की दवा ने की मदद
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना वायरस की अभी कोई दवा या वैक्सीन नहीं बनी है, फिर भी मरीज ठीक कैसे हो गए। इस सवाल का जवाब कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने दिया।

उन्होंने बताया कि कोरोना के मरीजों को मलेरिया में दी जाने वाली क्लोरोक्विन, एंटी रेट्रोवायरल ड्रग, स्वाइन फ्लू में दी जाने वाली टेमीफ्लू व गले की दवा एजिथ्रोमाइसिन का कॉम्बीनेशन दिया जाता था। दवाओं का असर, मरीज की हिम्मत व डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई। इन सभी के 24 घंटे के अंदर दो-दो टेस्ट किए गए। दोनों ही बार वह नेगेटिव आए। तब डॉक्टरों ने कहा कि ये लोग कोरोना मुक्त हो गए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, बस सावधानी बरतें और इससे बचने के निर्देशों का पालन करें। थोड़े-थोड़े अंतराल पर हाथ धुलते रहें तो इससे आसानी से निपटा जा सकता है। लोग सतर्क रहें। जागरूक बनें। डर और तनाव को खुद पर हावी न होने दें। जांच कराएं। उन्होंने बताया कि दरअसल लोगों को पहले सर्दी-खांसी शुरू होती है, फिर बुखार के बाद गला जाम हो जाता है। सामान्य बीमारी समझकर मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाते रहते हैं। लेकिन इत्मीनान रखें, कोरोना को लोग मात दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed