फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona in meerut: more than sixty new patient foun positive today, five died

मेरठ में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा तीन हजार के पार, आज 65 मरीज मिले, पांच की मौत, दो फरार

Fri, 21 Aug 2020 02:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 21 Aug 2020 02:18 AM IST
सार

  • नए 65 मरीजों में सरकारी डॉक्टर, शिक्षक, विदेश से आया व्यक्ति शामिल 
  • सैंपल रिपोर्ट आते ही दो मरीज फरार

विज्ञापन
Corona in meerut: more than sixty new patient foun positive today, five died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मेरठ में कोरोना संक्रमण के गुरुवार को 65 नए मरीज मिले हैं। जबकि सैंपल रिपोर्ट आते ही दो मरीज फरार हो गए। वहीं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती (81) निवासी अशोकपुरी कंकरखेड़ा मेरठ, बुलंदशहर निवासी (28) व (48), मुजफ्फरनगर निवासी  और पिलखुआ हापुड़ निवासी (65) की मौत हो गई।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 2531 सैंपलों की जांच हुई, जिनके लिहाज से 2.57 प्रतिशत मरीज संक्रमित निकले हैं। कई परिवारों के सभी लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें 3 साल के बच्चे से लेकर 72 साल तक के मरीज शामिल हैं। 
विज्ञापन


सीएमओ के अनुसार जो दो मरीज फरार हुए हैं, उन्होंने जांच कराते समय अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर गलत बताया था, रिपोर्ट पॉजिटिव आने का बाद उनकी तलाश की गई। लेकिन पता नहीं चला। इससे पहले भी दो मरीज फरार हो चुके हैं, उनका भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 3000 के पार  
कोरोना के मरीजों की संख्या में मेरठ ने तीन हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। जांच के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ गई। गुरुवार को कोरोना के 65 मरीज मिले हैं, जिनमें सरकारी डॉक्टर, तीन हेल्थ केयर वर्कर, दो शिक्षक, विदेश से आया व्यक्ति और 18 घरेलू महिलाएं शामिल हैं। अब कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 3057 हो गई है।

107 लोगों की मौत हो चुकी है। 514 का इलाज चल रहा है। 90 लोग होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीजों में 26 महिलाएं हैं और 33 नए केस हैं। 55 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 2436 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। ये मरीज कमला नगर, मधुबन कॉलोनी, गंगानगर, ब्रहमपुरी, मकबरा डिग्गी, मोहन पुरी, सुभाष नगर, लखीपुरा, भूड़बराल, दौराला, शास्त्रीनगर, बुढ़ाना गेट और सरधना के रहने वाले हैं। 

हाल-ए-कोरोना 
31 मार्च तक 19 मरीज 
30 अप्रैल तक 105 मरीज 
31 मई तक 433 मरीज 
30 जून तक 1001 मरीज 
27 जुलाई तक 2006 मरीज 
20 अगस्त तक 3057 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed