Corona in Meerut : मेरठ-सहारनपुर मंडल में सक्रिय केस 33 हजार पार, एक सप्ताह में 118 मरीजों की गई जान
- कोरोना की दूसरी लहर का कहर: प्रदेश में मृत्यु और सक्रिय केसों में मेरठ पांचवें नंबर पर
- दोनों मंडल में एक सप्ताह में 118 मरीजों की जान गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभी तक इतनी बड़ी संख्या में सक्रिय केस कभी नहीं रहे थे। यही कारण है कि लोगों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं। ऑक्सीजन की किल्लत है। महामारी में हर तरफ मारामारी है। मरीज अगर होम आइसोलेशन में है तो कुछ गनीमत है। अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज कराना संभव ही नहीं है।
हालांकि कुल कोरोना मरीजों में मंडल में पिछले एक सप्ताह में हुई मृत्यु के आंकड़ों में गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर मेरठ से आगे हैं। मेरठ में जहां 13 मौत हुई हैं, वहीं गौतमबुद्धनगर में 37 और गाजियाबाद में 24 हुई हैं। 23 अप्रैल 2021 तक लखनऊ पहले स्थान पर चल रहा था। यहां 53,475 केस सक्रिय थे, जबकि 1598 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि मेरठ में 9,407 एक्टिव केस थे और 468 लोगों की मौत हो चुकी थी।
मेरठ मंडल का हाल (17 से 23 अप्रैल)
जिला सक्रिय मरीज मौत
मेरठ 9407 13
गाजियाबाद 5425 24
गौतमबुद्धनगर 4793 37
बुलंदशहर 2203 04
बागपत 627 03
हापुड़ 1139 00
आसपास के अन्य जिलों का हाल
मुजफ्फरनगर 3755 20
सहारनपुर 2444 13
बिजनौर 2074 03
शामली 1258 01
(नोट: आंकड़े लखनऊ से जारी हुए हैं।)
इस समय मंडल में बड़ी संख्या में सक्रिय केस हैं। मौतें भी लगातार हो रही हैं। मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। प्रयास है कि आने वाले वक्त में बेहतर नतीजे आएं। - डॉ. अशोक तलियान, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी