मेरठ में डिप्टी सीएमओ समेत कोरोना के आज 191 मरीज मिले, 19 हेल्थ केयर वर्कर, दो अधिवक्ता शामिल, सात की मौत
संक्रमितों में इंटेलिजेंस के एएसआई समेत 11 पुलिसकर्मी, 19 हेल्थ केयर वर्कर, दो अधिवक्ता शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि मृतकों में महिला (49) निवासीमोदीनगर जिला गाजियाबाद, वृद्ध (65) लावड़ थाना इंचोली जिला मेरठ, वृद्ध (70) पुराना मछली बाजार मेरठ, युवक (22) ब्रह्मपुरी मेरठ, महिला (50 ) जानसठ मुजफ्फरनगर और (50) चमरावा तहसील सदर जिला रामपुर थीं।
मरीजों में डिप्टी सीएमओ, इंटेलिजेंस के एएसआई समेत 11 पुलिसकर्मी, 19 हेल्थ केयर वर्कर, दो अधिवक्ता, दो बैंकर और शिक्षक शामिल हैं। कोरोना के मरीज 5327 हो गए हैं, 138 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 2886 सैंपल की जांच हुई है। सैंपल के हिसाब से 6.62 प्रतिशत लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। जो हेल्थ केयर वर्कर संक्रमित निकले हैं उनमें 16 सुभारती मेडिकल कॉलेज के हैं।
वर्तमान में जिले के विभिन्न अस्पतालों में 1265 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 364 लोग होम आइसोलेशन में हैं। नये मरीजों में 4 साल से लेकर 75 साल तक के मरीज हैं। कई का पूरा परिवार पॉजिटिव आया है।
यह मरीज सरधना, टीपी नगर, मंगल पांडे नगर, जागृति विहार, दिल्ली रोड, सुभाष नगर, हस्तिनापुर, सर्वोदय कॉलोनी, सुभाष नगर, दौराला, पुलिस लाइन, जाहिदपुर, शास्त्री डिफेंस कॉलोनी मवाना, इंटेलिजेंस क्वार्टर, गांधीनगर, ब्रह्मपुरी, गंगानगर, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, पल्लवपुरम और मुरलीपुर आदि के रहने वाले हैं। बुधवार को 105 मरीजों की छुट्टी हुई है, अब तक 3924 लोगों की छुट्टी हो चुकी है।
महिला की मौत के बाद आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
न्यू देवलोक कॉलोनी की रहने वाली 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है। मरने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार वाले परेशान है कि अब वे बिना स्वास्थ विभाग की टीम के उनका अंतिम संस्कार नहीं कर सकते।
सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि महिला की जिला अस्पताल में जांच कराई गई थी, जहां से देर शाम पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं, लेकिन उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई थी। परिवार वाले टेस्ट करा कर गए थे, इसलिए वे रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। अब सुबह एंबुलेंस भेजी जाएगी और अंतिम संस्कार के लिए शव लाया जाएगा। इनके पूरे परिवार की जांच कराई जाएगी।
आज फिर बंद रहेगा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय
सीएमओ ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बृहस्पतिवार को को बंद रहेगा। सैनिटाइजेशन के बाद शुक्रवार को खोला जाएगा। डिप्टी सीएमओ के संपर्क में आए 32 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई है, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है। इससे पहले एसीएमओ कोरोना पॉजिटिव आए थे, तब मंगलवार को कार्यालय बंद रहा था।