फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona in Bijnor: more than fourty infected in the district, one killed, active cases 461

बिजनौर: जिले में 41 और मिले संक्रमित, एक की मौत, एक्टिव मामले 461

Sun, 30 Aug 2020 10:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Aug 2020 10:43 PM IST
सार

-अब कुल मरीज हुए 1675, ठीक हुए 1193, मौत हुई 21, एक्टिव मामले 461
-तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कोविड अस्पताल में कोरोना पीड़ित ने दम तोड़ा

विज्ञापन
Corona in Bijnor: more than fourty infected in the district, one killed, active cases 461
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

बिजनौर के नजीबाबाद तहसील के तीन कर्मचारियों सहित 41 और लोग कोरोना संक्रमित निकलने पर हड़कंप मच गया। इसके अलावा 2015 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1675 हो गई है।

विज्ञापन


इनमें से 1193 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 21 मरीजों ने अब तक कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 461 हैं। इसके अलावा तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कोविड हॉस्पिटल में उपचाराधीन किरतपुर निवासी लगभग 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन

जनपद में रोजाना कोरोना संक्रमण के नए मामले मिल रहे हैं। अकेले अगस्त माह की बात करें तो इस पूरे महीने में लगभग 275 कोरोना के मामले मिल चुके हैं। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार रविवार को नजीबाबाद तहसील के तीन कर्मचारियों सहित विकास खंड क्षेत्र के नौ, ब्लॉक मोहम्मदपुद देवमल के आठ,

हल्दौर विकास खंड क्षेत्र के तीन, जलीलपुर, अफजलगढ़ विकास खंड क्षेत्र के पांच-पांच, कोतवाली देहात ब्लॉक क्षेत्र के तीन, किरतपुर विकास खंड इलाके का एक, नूरपुर विकास खंड क्षेत्र के छह, अल्हैपुर धामपुर ब्लॉक क्षेत्र के दो मरीज कोरोना संक्रमित निकले।

इसके अलावा लगभग दो हजार 15 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। सीएमओ ने बताया कि तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कोविड हॉस्पिटल में उपचाराधी किरतपुर निवासी लगभग 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed