पश्चिम में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बागपत में दस माह की बच्ची समेत दो की मौत, जानें अन्य जिलों का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी आई है वहीं मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। शनिवार को बागपत जनपद में संक्रमण से दस माह की बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं मुजफ्फरनगर जिला कारागार के सुपरिंटेंडेंट एके सक्सेना के पिता की आज कोरोना से मौत हो गई
बागपत: कोरोना से दस माह की बच्ची समेत दो की मौत
बागपत जिले में कोरोना संक्रमण से दस माह की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो संक्रमित मिले हैं। मरने वालों की संख्या अब 19 पर पहुंच गई है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि मासूम बच्ची कहरका गांव से थे और दूसरा व्यक्ति बिलौचपुरा निवासी था। दोनों की मौत मेरठ में हुई है।
मुजफ्फरनगर: जेल अधीक्षक के पिता की कोरोना से मौत, 82 नए मरीज मिले
जिला कारागार के सुपरिंटेंडेंट एके सक्सेना के पिता की आज कोरोना से मौत हो गई। वह 80 साल के थे। तीन दिन पहले जांच के दौरान जेल अधीक्षक एके सक्सेना उनके पिता और मां तीनों पॉजिटिव मिले थे। घर पर आइसोलेट किए गए थे।
शनिवार को अचानक जेल अधीक्षक के पिता की हालत बिगड़ गई, उन्हें कोविड-19 अस्पताल बेगराजपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे फर्रुखाबाद के निवासी थे। शनिवार को कोरोना के 82 केस और मिले हैं।
बिजनौर जिले में 51 और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। सहारनपुर जनपद में आज 117 संक्रमित मिले हैं। यहां कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 4665 जिनमें एक्टिव पाॅजिटिव केस 1648 हैं। 2965 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 54 लोगों की अब तक कोरोना से जिले में मौत हो चुकी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/