{"_id":"5f52a53c8ebc3e54e073fb7e","slug":"corona-confirmed-to-eight-people-laward-news-mrt4995419186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिलाओं समेत सात लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महिलाओं समेत सात लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना/लावड़/दौराला (मेरठ)। लावड़ के महल गांव व दौराला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की कोरोना की जांच की। इसमें तीन महिलाओं समेत सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। टीम ने सभी को अस्पताल भेज दिया है। वहीं, इलाके को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। सरधना में दो दिन पहले युवक की जांच कराई गई थी। शुक्रवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि महल गांव निवासी एक व्यक्ति मेरठ स्थित निजी अस्पताल में कार्य करता है। बुखार की शिकायत होने पर उसने प्राइवेट लैब में कोरोना की जांच कराई। जिसमें वह कोरोना संक्रमित निकला। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर उसके परिजनों के सैंपल लिए। इसमें एक महिला व दो बच्चे कोरोना संक्रमित निकले। इसके अलावा लावड़ के सभासद की पत्नी के पॉजिटिव मिलने के बाद परिजनों की जांच की गई। इसमें उनका बेटा भी संक्रमित निकला। वहीं, छोटा बाजार निवासी एक महिला के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद संपर्क में आई उसकी नौकरानी, दौराला के वार्ड 12 दयानंदपुरी निवासी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह ने बताया कि कस्बे को सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं सरधना में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 84 लोगों के सैंपल लिए। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दो दिन पूर्व जो जांच कराई गई थी उसमें कैली निवासी युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।