फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona attack continues, forty new patients found in Meerut, more then infected in Saharanpur

कोरोना का हमला जारी, मेरठ में 40 नए मरीज मिले, सहारनपुर में 33 संक्रमित

Wed, 08 Jul 2020 09:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jul 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Corona attack continues, forty new patients found in Meerut, more then infected in Saharanpur
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कोरोना वायरस का संक्रमण थमता हुआ नहीं दिख रहा है। मेरठ में बुधवार को 40 नए संक्रमित मिले। वहीं, स्वस्थ होने पर 40 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए। नए संक्रमितों में 22 महिलाएं और 18 पुरुष वर्ग से हैं।

विज्ञापन


14 नए केस हैं, बाकी पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं। 19 मरीजों को कोरोना की पुष्टि एंटीजन किट से हुई है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को 2422 सैंपलों की जांच हुई। मेरठ में अब तक 1294 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इसमें 70 की मौत हो चुकी है, 854 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। 370 एक्टिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


-जनपद शामली में कोरोना पॉजिटिव के 5 नए केस मिले हैं। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 165 पहुंच गई है जबकि एक्टिव पॉजिटिव 34 हैं।

-बिजनौर में आज छह नए पाॅजिटिव केस मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 361 है, जबकि एक्टिव केस 95 हैं।

-सहारनपुर में 33 नए संक्रमित, जिले में एक दिन इतने मरीज पहली बार संक्रमित आए, इनमें शहर से देहात तक के मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed