फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Corona ... Admission can also be done on campus with merit

कोरोना का प्रभाव: इस बार मेरिट से हो सकते हैं एडमिशन, इन पांच कोर्सों के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन

Mon, 13 Jul 2020 11:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Corona ... Admission can also be done on campus with merit
सीसीएसयू

जिस तरह से प्रदेश में रोजाना कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उसको देखते हुए राज्य सरकार सभी विश्वविद्यालयों में एंट्रेंस के बजाय मेरिट से ही एडमिशन करा सकती है। सीसीएसयू (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय) में भी पांच कोर्सों में एडमिशन एंट्रेंस के जरिए होते हैं। अभी तक इन विषयों में सिर्फ 8570 छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन किया है, लेकिन अगर गाइडलाइन जारी हुई तो सभी को इसका पालन करना होगा।

विज्ञापन


सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में एलएलएम, एमफिल, एमएड, एमपीएड और बीपीएड में एडमिशन एंट्रेंस के जरिए होते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन विवि की वेबसाइट पर किए जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। एमफिल में 22 विषयों में आवेदन किए जा रहे हैं। रविवार शाम तक एमपीएड में 293, बीपीएड में 524, एलएलएम में 1287 और एमएड में 875 आवेदन हो गए। एमफिल के सभी विषयों में पांच हजार के करीब रजिस्ट्रेशन हुए हैं। विवि प्रशासन ने अभी एंट्रेंस की तिथि घोषित नहीं की है। 20 जुलाई को आवेदन की अंतिम तिथि के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि अगर हालात नहीं संभले तो विश्वविद्यालयों में एंट्रेंस की बजाय मेरिट से ही एडमिशन कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सप्रेस-वे मुआवजा: आज परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे किसान, मांगें पूरी नहीं होने पर दे रखी ये चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक में हुए अब तक 4600 रजिस्ट्रेशन
कैंपस और कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन के लिए रविवार शाम तक 4600 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनमें बीए, बीएससी-बीकॉम, बीएससी, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीबीए, बीसीए, बीएससी ज्वैलरी डिजाइन, बीएससी होम साइंस और बीएससी एजी समेत 23 कोर्स शामिल हैं। यूपी बोर्ड में इस साल पास होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अभी फार्म शुरू नहीं किए गए हैं। सीसीएसयू के अधिकारियों का कहना है कि यूपी बोर्ड से डाटा मिलने में समय लग रहा है। ऐसे में 16 जुलाई के बाद ही इस बार पास हुए छात्र-छात्राएं फार्म भर पाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed