फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona, 160 people have been kept in quartine ward in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh

कोरोना: यूपी के इस जिले में 160 लोगों को किया क्वारंटीन, डीएम-एसएसपी ने किया केंद्र का निरीक्षण

Mon, 30 Mar 2020 09:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 Mar 2020 09:38 PM IST
सार

डीएम- एसएसपी ने क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण कर लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन
Corona, 160 people have been kept in quartine ward in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहर से मुजफ्फरनगर जनपद में आ रहे लोगों को मीरापुर के बीआईटी मेडिकल कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में भेजा जा रहा है। सोमवार को डीएम- एसएसपी ने क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण कर लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। यहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 

विज्ञापन


वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन के बाद पिछले तीन दिन से जनपद में बड़ी संख्या में ऐसे लोग पहुंच रहे हैं, जो अन्य प्रांतों व बड़े शहरों से पलायन कर अपने घर लौट रहे हैं। जिले में आए लोगों को अब 14 दिन के लिए क्वारंटीन केंद्र में भेजा जा रहा है। जिले का क्वारंटीन केंद्र मीरापुर के बीआईटी मेडिकल कॉलेज में बनाया गया है, जहां अब तक 160 लोगों को क्वारंटीन कराया जा चुका है। क्वारंटीन केंद्र इंचार्ज डॉ. शहला परवीन और डॉ. संजीव कुमार क्वारंटीन किए जा रहे लोगों की लगातार थर्मल स्क्रीनिंग व मेडिकल जांच कर रहे हैं। सोमवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव क्वारंटीन केंद्र पर पहुंचे और वहां लोगों को दी जा रही मेडिकल सुविधाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा- निर्देश दिए। केंद्र के कर्मचारियों से वहां रह रहे लोगों से उचित दूरी रखने और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के निर्देश दिए। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।
विज्ञापन


बाहर से आने वाला कोई भी घर नहीं जाएगा
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि जिले में बीआईटी मीरापुर में क्वारंटीन केंद्र बनाया गया है। यहां पर करीब 300 बेड की व्यवस्था है। अब दूसरे जिलों और बाहरी प्रांतों से आने वालों को घर नहीं भेजा जाएगा। उन्हें बीआईटी में 14 दिनों का क्वारंटीन कराया जाएगा। इसके लिए संख्य निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Virus Update: मेरठ में फिर मिले छह नए मरीज, लोगों में बढ़ी दहशत, संख्या बढ़कर हुई 19

मध्य प्रदेश से लौटे 57 लोग क्वारंटीन केंद्र भेजे

हाईवे पर सोमवार सुबह चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने एक बस को रुकवाया। इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि बस में 57 लोग सवार थे, जो कि मध्य प्रदेश के जनपद ग्वालियर से लौट रहे थे। बसेड़ा व चरथावल क्षेत्र के गांवों के मूल निवासी ये सभी लोग ग्वालियर के दतिया व गोराघाट में कोल्हुओं पर काम करने गए थे, जो कोल्हू बंद होने के बाद घर लौट रहे थे। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि पुरकाजी सीएचसी से डॉ. तैय्यब त्यागी व रमेशचंद को बुलाकर सभी बस यात्रियों की स्वास्थ्य जांच कराई गई। इसके बाद सभी लोगों को मीरापुर स्थित क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया। सीओ सदर कुलदीप सिंह ने बताया कि बस यात्रियों की प्राथमिक जांच में किसी में भी कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed