{"_id":"5de186df8ebc3e5498579213","slug":"cooperation-for-the-benefit-of-farmers-meerut-news-mrt456213058","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का लाभ का रास्ता सहकारिताः भूपेंद्र चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का लाभ का रास्ता सहकारिताः भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चंद्र मोहन, जिला सहकारी ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘किसानों के लाभ का रास्ता सहकारिता’
मेरठ। किसानों के लाभ का रास्ता सहकारिता है। देश में किसानों, व्यापारियों, लघु उद्योगपतियों, लघु व्यापारियों को सर्वाधिक लाभ सहकारिता से मिला है। गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सहकारिता ने सफल कार्य किया है। यह बात प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने जन योजना अभियान के भी महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आज जिला मेरठ का सहकारी बैंक उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रदेश में अच्छा मुनाफा और कम खर्चे पर यह बैंक कार्य कर रहा है। सहकारिता से किसानों को अच्छा मुनाफा भी प्राप्त हुआ है। प्रदेश में विभिन्न समितियों को ऊर्जावान बनाने के लिए बैंक और समितियां कार्य कर रही हैं।
इस दौरान जिला सहकारी बैंक मेरठ के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि जिला सहकारी बैंक को अल्पकालीन फसली ऋण की वसूली एवं ऋण वितरण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बैंक द्वारा पैक्स के माध्यम से अल्पकालीन फसली ऋण सात प्रतिशत ब्याज दर पर सदस्यों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जो सदस्य देय तिथि तक ऋण का पूर्ण भुगतान करते है। उसके तीन प्रतिशत की दर से ब्याज लिया जाता है। अन्य व्यवसायिक बैंकों की तुलना में यह एक प्रतिशत कम है। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी समितियों को कोर बैंकिंग सोल्यूशन, सीबीएस प्लेटफॉर्म पर लाते हुए बैंक से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। मेरठ और बागपत जिलों में 173 सेवा केंद्र उपलब्ध होंगे। नाबार्ड की सहायता से एटीएम मोबाइल वैन किसानों की सुविधा के लिए चलाई गई है। सहकारी बैंक सभी ग्राहकों को सीबीएस पर आधारित बैंकिंग सुविधा के साथ एनईएफटी, आरजीएस सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
वार्षिक सामान्य निकाय बैठक
मनिंदर पाल सिंह ने बताया एक दिसंबर को वार्षिक सामान्य निकाय बैठक होगी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सहकारिता मुकुट बिहारी, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान आदि लोग मौजूद रहेंगे।
बैंक को हुआ 32.25 करोड़ का लाभ
मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2018-19 में बैंक ने रिकॉर्ड बनाते हुए 32.25 करोड़ लाभ अर्जित किया है। बैंक ने अपने सौ वर्षों के सभी रिकॉर्ड इस वर्ष ध्वस्त किए हैं। बैंक अपना कीर्तिमान स्थापित करते हुए अंश पूंजी 47.43 करोड़, रक्षित व निधियां 315.96 करोड़, निजी पूंजी 363.39 करोड़, जमा निधि 1440.75 करोड़, ऋण एवं अग्रिम 1094.09 करोड़, शुद्ध लाभ 7.89 करोड़, कार्यशाली पूंजी 2247.62 करोड़, एनपीए प्रतिशत में 0.74 प्रतिशत उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ बैंक घोषित होते हुए ‘क’ श्रेणी में आता है।
चार नए गोदाम का चल रहा निर्माण
उन्होंने बताया कि एकीकृत सहकारी विकास परियोजना मेरठ के माध्यम से 64 लाख लागत से किसानों के हित के लिए जिले में चार नये गोदामों का निर्माण कार्य चल रहा है। 22 कृषक सहकारी समितियाें के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। मेरठ और बागपत की समितियों का भी शीघ्र जीर्णोद्धार होगा।
बैंक शाखाएं होंगी उच्चीकृत
बैंक मुख्यालय से लेकर सभी शाखाओं को उच्चीकृत करते हुए नये कंप्यूटर, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, सिक्योरिटी अलार्म, कैश गिनने के लिए मशीन, बायोमेट्रिक मशीन, इलेक्ट्रानिक रेट डिस्प्ले बोर्ड आदि लगाए जा रहे हैं। मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि आगामी वर्ष के लिए विगत वर्ष की आय से सात प्रतिशत लाभांश सदस्य समितियों को वापस दी जाएंगी। साथ ही सर्वेक्षण के बाद उपयुक्त स्थानों पर नाबार्ड, आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां की स्वीकृति से नवीन शाखाएं खोली जाएंगी।
ये रहे मौजूद
प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, शिवकुमार राणा, जितेंद्र वर्मा, राजेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह, सविता, रीना तोमर, अंकुर सांगवान, अनिल मलिक, प्रदीप त्यागी, सुरेंद्र सिंह, लाखन सिंह, कैलाश सिंह, शरद मुद्गल, मदन पाल सिंह आदि रहे।