फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conveyed a message of environmental conservation by planting saplings.

Meerut News: पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 12 Jul 2026 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Conveyed a message of environmental conservation by planting saplings.
लावड़ - लावड़ कस्बे में पौधारोपण करतीं चेयरपर्सन हज्जन आफताब व अन्य। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दौराला और लावड़ में रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए गए।
दादरी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा के निर्देशन में पौधरोपण अभियान चलाया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी उच्च शिक्षा प्रो. प्रविंद्र कुमार रहे। उन्होंने परिसर में पंचपल्लव के अंतर्गत बरगद, पीपल, पिलखन, गूलर और आम के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा अमरूद, गुलमोहर, सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी लगाए गए। कार्यक्रम का संयोजन पर्यावरण समिति के संयोजक डॉ. गजेंद्र कुमार ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना और रेंजर्स की छात्राओं ने डॉ. संगीता तोमर, डॉ. दीप्ति चौधरी के निर्देशन में पौधरोपण किया। इस दौरान प्रो. विशाल कुमार, प्रो. विजेंद्र सिंह, डॉ. राकेश कुमार, प्रो. मनीष कुमार, डॉ. जितेंद्र विकल, डॉ. कुसुम लता, डॉ. शरद भटनागर, आदित्य कुमार, राधा, किशोर, अर्चित आदि मौजूद रहे। लावड़ कस्बे में वन महोत्सव के तहत चेयरपर्सन हज्जन आफताब के नेतृत्व में पौधरोपण किया। साथ ही पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस दौरान हाजी शकील, देवेंद्र, चमन, दीपक आदि मौजूद रहे।

लावड़ - लावड़ कस्बे में पौधारोपण करतीं चेयरपर्सन हज्जन आफताब व अन्य। स्रोत : स्वयं

लावड़ - लावड़ कस्बे में पौधारोपण करतीं चेयरपर्सन हज्जन आफताब व अन्य। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed