{"_id":"5a7024a94f1c1ba3268b74c3","slug":"controversies-during-cricket-match-communal-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच के दौरान विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच के दौरान विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, सांप्रदायिक तनाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस फोर्स के साथ एसपी देहात मौके पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद को लेकर ललियाना और गेसुपुर के युवकों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। पथराव में कई लोग चोटिल हो गए। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर जिले के एक दर्जन थानों की फोर्स और पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला।
विज्ञापन
एसओ किठौर राजेंद्र त्यागी के अनुसार सोमवार को गेसुपुर में कायस्थ बड्ढा और ललियाना के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था। इसमें गेसुपुर का एक युवक कायस्थ बड्ढा की तरफ से खेल रहा था। उसे ललियाना टीम के खिलाड़ियों ने पहचान लिया और उसके खेलने का विरोध किया। इसी को लेकर दोनों टीमों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई। आसपास के लोगों ने मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे गेसुपुर निवासी आशीष, संजीव, विनोद और पुष्पेंद्र ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर ललियाना जा रहे थे। आशीष पक्ष का आरोप है कि रास्ते में खडे़ ललियाना निवासी नदीम और सावेज ने उन्हें रोककर उनके गांव का नाम पूछा। आरोप है कि गांव का नाम बताते ही दोनों ने उन पर हमला कर दिया। उनकी ट्रैक्टर ट्राली पर पथराव कर दिया। वे जान बचाकर भागने लगे तो आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें : मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, कई घायल
इस हमले की सूचना जैसे ही गेसुपुर गांव में पहुंची तो गांव के सैकड़ों ग्रामीण लाठी डंडे लेकर निकल आए और ललियाना की तरफ कूच करने लगे। जिससे सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस दौरान काफी पुलिस बल पास के ही बौंद्रा गांव में सहकारी समिति के मतदान के दौरान मौजूद था। पुलिस यहां से मौके पर दौड़ गई। उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई। एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ मवाना, सदर देहात, एसपी क्राइम, सिविल लाइन, परीक्षितगढ़, मवाना मेडिकल, मुंडाली ,खरखौदा, मेडिकल, भावनपुर आदि कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया।
मारपीट, लूट का आरोप, दो नामजद
आशीष पक्ष का आरोप है कि नदीम और सावेज ने हमला कर मारपीट की। उनके 10 हजार रुपये भी लूट लिए। इस घटना में पीड़ित आशीष ने नदीम और सावेज को नामजद किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। देर रात तक गांव में पुलिस बल तैनात था। पुलिस आरोपियों की तलाश में देर रात तक दबिश दे रही थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/