फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   contract linemen gave mass resignation in Meerut may be a crisis on supply

बिजली आपूर्ति पर मंडराया संकट: मेरठ में 90 संविदा लाइनमैनों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र, फाल्ट होने पर गुल होगी बिजली

Sat, 30 Apr 2022 10:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Apr 2022 10:14 PM IST
सार

निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमित खारी ने बताया कि संविदा कर्मचारियों ने विद्युत विभाग के शोषण से त्रस्त होकर अपने त्यागपत्र देना शुरू किया है। लाइनमैनों के त्यागपत्र के चलते कई इलाकों में निर्बाध आपूर्ति को लेकर संकट गहरा गया है। 

विज्ञापन
contract linemen gave mass resignation in Meerut may be a crisis on supply
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ में पीवीवीएनएल अधिकारियों व आउटसोर्सिंग फर्म पर शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय में तैनात 90 संविदा लाइनमैनों ने शनिवार को त्यागपत्र दे दिया। लाइनमैनों के त्यागपत्र देने से निर्बाध बिजली आपूर्ति पर संकट मंडराने लगा है। हालांकि अधिकारियों ने इसकी व्यवस्था करने की बात करते हुए लाइनमैनों के संबंध में आउटसोर्स फर्म से इनकी समस्या का समाधान करने को कहा है।

विज्ञापन


आने वाले दिनों में यहां तैनात कर्मचारी भी देंगे त्यागपत्र
निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमित खारी ने बताया कि संविदा कर्मचारियों ने विद्युत विभाग के शोषण से त्रस्त होकर अपने त्यागपत्र देना शुरू किया है। प्रथम चरण में अधिशासी अभियंता नगरीय विद्युत खंड तृतीय के समस्त कर्मचारियों ने शनिवार को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। द्वितीय चरण में सोमवार को नगरीय विद्युत वितरण खंड पंचम माधवपुरम के समस्त कर्मचारी अपना त्यागपत्र देंगे। इसके बाद नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के संविदा कर्मी मंगलवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय में त्यागपत्र देंगे। तृतीय चरण में नगरीय विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में बुधवार को समस्त कर्मचारी अपने त्यागपत्र अधिशासी अभियंता कार्यालय पर देंगे। गुरुवार को नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के समस्त संविदा कर्मचारी त्यागपत्र देंगे। 
विज्ञापन


90 लाइनमैनों के त्यागपत्र से इन इलाकों की आपूर्ति होगी प्रभावित
शनिवार को 90 लाइनमैनों ने त्यागपत्र दे दिया। इसके चलते नगरीय विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत आने वाले बिजलीघर लिसाड़ी रोड, लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, हापुड़ रोड, नौचंदी, सूरजकुंड आदि में फाल्ट होने पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ये बोले
संविदा लाइनमैनों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए आउटसोर्सिंग फर्म प्रबंधन को कहा गया है। लाइनमैनों की समस्या का समाधान हर हाल में होगा। 

वैकल्पिक व्यवस्था का दावा
बिजली फाल्ट ठीक कराने के लिये विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था करने का दावा किया है। कहा है कि इसके लिए ठेकेदार के लोगों की मदद ली जाएगी।

भीषण गर्मी में होगी दिक्कत
आसमान से बरसती आग के चलते इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में बिजली का संकट पहले से ही चल रहा है। अब लाइनमैनों के हटने से ये संकट और बढ़ेगा। आने वाले दिनों में लोगों को और भी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed