{"_id":"5e3874c38ebc3e4b3412c083","slug":"contempt-notice-to-nagarnigam-and-dm-meerut-news-mrt467105288","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवमानना नोटिस आया तो याद आईं डेयरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवमानना नोटिस आया तो याद आईं डेयरियां
विज्ञापन
मेरठ।
शहर से डेयरियां बाहर न किए जाने पर हाईकोर्ट ने डीएम और नगरायुक्त को अवमानना नोटिस भेजा है। इसके बाद हरकत में आई नगर निगम की टीम ने सोमवार को दोबारा डेयरियों के खिलाफ अभियान शुरू किया। लोगों के विरोध के बावजूद टीम ने पुलिस के सहयोग से कुछ पशुओं को जब्त किया। सभी डेयरी संचालकों को शीघ्र डेयरियां शहर से बाहर करने की चेतावनी भी दी।
नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम रिटायर्ड लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक के नेतृत्व में शास्त्रीनगर गोल मंदिर के पास अमित की डेयरी पहुंची। इस डेयरी में 150 से ज्यादा पशु हैं। टीम ने पशुओं को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की तो डेयरी संचालक ने लोगों को जमा कर लिया। उन्होंने टीम को घेर लिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने अमित को हिरासत में ले लिया। पुलिस की सख्ती पर लोग पीछे हट गए। इस बाद टीम दो पशुओं को जब्त कर ले गई। पुलिस ने सफाई निरीक्षक सुरेश चंद से कहा कि एक बार फिर सभी डेयरी संचालकों को नोटिस भिजवा दें। इसके बाद प्रवर्तन दल टीम ने संजीव की डेरी पर छापा मारा। यहां 30-35 भैसें बंधी मिलीं। प्रवर्तन दल ने एक भैंस जब्त कर ली।
इस दौरान टीम ने डेयरी संचालकों को हाईकोर्ट के आदेश की प्रति उपलब्ध कराई। डेयरी संचालकों ने कहा कि उन्हें पहले नोटिस क्यों नहीं दिया गया। सफाई निरीक्षक का कहना था कि नोटिस कई माह पूर्व सभी डेयरी संचालकों को तामील करा दिए गए हैं। अब कोई मौका नहीं दिया जा सकता। अभियान में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, जसवंत तोमर, जगबीर सिंह, हवलदार मुनेंद्र, हरेन्द्र, रूपेश, अनिल, सुनील, जितेंद्र नेगी आदि रहे।