फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Consumers upset with call drop and slow internet speed

कॉल ड्राप और स्लो इंटरनेट स्पीड से उपभोक्ता परेशान

Mon, 05 Oct 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Consumers upset with call drop and slow internet speed
कॉल ड्राप और स्लो इंटरनेट स्पीड से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

मेरठ। देशभर में संचार क्रांति का युग चल रहा है। सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने नेटवर्क के मजबूत होने और इंटरनेट की तेज रफ्तार उपलब्ध कराने का दावा करती हैं, लेकिन इसके बावजूद कॉल ड्रॉप यानी फोन बार-बार डिस्कनेक्ट होना, तीन से चार बार प्रयास के बाद फोन का मिलना, पहली बार कॉल करने पर मोबाइल स्विच ऑफ बताना, इंटरनेट स्पीड न आना और नेटवर्क फ्लक्चुएशन आम बात हो गई।
प्रतिस्पर्धा के बीच जियो ने सबसे पहले खुद को अपग्रेड करने का दावा किया। इसके बाद बीएसएनएल, एयरटेल और अंत में वोडाफोन-आइडिया ने भी बेहतर सर्विस देने का दावा किया, लेकिन इसके बावजूद शहर के नौ लाख मोबाइल उपभोक्ताओं को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सदर, लालकुर्ती, शास्त्रीनगर, गंगानगर, रुड़की रोड और कंकरखेड़ा क्षेत्र के ग्राहकों के अनुसार सर्वाधिक समस्या वोडाफोन आइडिया में है। इसके अलवा एयरटेल, बीएसएनएल और जियो में भी काफी जगहों पर नेटवर्क में दिक्कत आ रही है। एयरटेल के डिस्ट्रिब्यूटर सूरज गुप्ता के अनुसार प्रतिदिन 500 उपभोक्ता एयरटेल और ओवरऑल 1500 ग्राहक शहर में बढ़ रहे हैं। शहर में इस समय 9 लाख से अधिक मोबाइल डाटा उपभोक्ता हैं। अन्य कंपनियों के उपभोक्ता भी हमारे नेटवर्क में आ रहे है जिसके चलते एयरटेल पर लोड काफी बढ़ गया है जिस कारण कभी कभी समस्या आ जाती है।
विज्ञापन

प्रतिदिन बढ़ रहा मोबाइल डाटा यूसेज
बीएसएनएल मुख्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 2 अक्तूबर को शहर में 14.93 टीबी (टेरा बाइट) डाटा का प्रयोग हुआ। 26 सितंबर को 14.37 टीबी और 31 अगस्त को 14.8 टीबी डाटा उपयोग किया जा रहा था। अकेले बीएसएनएल के ही शहर में 1.68 हजार यूजर हैं। टेलीकॉम डिस्ट्रिब्यूटर सूरज गुप्ता और मोबाइल फोन्स डीलर राजवीर सिंहने बताया कि विभिन्न कंपनियों से प्राप्त आंकड़े के अनुसार शहर में अब प्रतिदिन 300 से 500 टीबी डाटा प्रयोग किया जा रहा है। मार्च 2020 से पूर्व प्रतिदिन डाटा प्रयोग 200 टीबी के आसपास था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनएल ग्राहकों की संख्या बढ़ी
बीएसएनएल के डीजीएम संजय पाल का कहना है कि बीएसएनएल पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक माह में ही शहर में बीएसएनएल के 6 हजार उपभोक्ता बढ़े हैं। शहर में कहीं भी बीएसएनएल के नेटवर्क में समस्या नहीं हैं। मेरठ में रविवार का एमपीएलएस राउटर्स टैरिफ 5.36 जीबीपीएस रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगा रहे टावर
एयरटेल के यूपी-उत्तराखंड हेड उदानद्रो श्रीनिवासन का कहना है कि टेलीकॉम क्षेत्र में क्रांति का युग चल रहा है। ग्राहकों की संख्या में 22 से 25 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। शहरी के साथ साथ क्षेत्र में भी नए टावर लगाए जा रहे हैं। साथ ही जहां भी समस्या होती है उसका तुरंत समाधान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed