{"_id":"612161898ebc3e79dc6b2f93","slug":"consumer-s-statement-meerut-news-mrt5527369140","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता ने दर्ज कराए बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनेक्शन मामले में उपभोक्ता ने दर्ज कराए बयान
मेरठ। बीस हजार रुपये लेकर स्थायी कनेक्शन की बजाए अस्थायी कनेक्शन देने के मामले में शनिवार को पीड़ित उपभोक्ता ने अधिशासी अभियंता के सामने बयान दर्ज कराए। उपभोक्ता ने प्रकरण को लिखकर दिया, बल्कि रुपये ऐंठने वाले टीजी-2 को भी पहचान की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि उपभोक्ता के बयान लिए गए हैं। जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
मवाना रोड स्थित अमन विहार कॉलोनी निवासी श्रीकांत ने मकान में बिजली का कनेक्शन लेेने के लिए गंगानगर उपखंड कार्यालय पर तैनात एक टीजी-2 से संपर्क किया। आरोप है कि कनेक्शन के लिए 20 हजार रुपये लिए गए और स्थायी कनेक्शन तीन महीने में देने का आश्वासन दिया। तीन महीने बाद स्थायी कनेक्शन के लिए 70 हजार रुपये की मांग की।
पीड़ित ने रालोद के प्रदेश सचिव डॉ. अजेंद्र शर्मा के साथ ऊर्जा भवन पहुंचकर एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से शिकायत की। एमडी ने अधिशासी अभियंता दीपांशु सहाय को जांच के आदेश दिए। दीपांशु ने जांच कमेटी गठित करते हुए शनिवार को शिकायतकर्ता के बयान लिए।