फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction work of drain started in Rathora Khurd

Meerut News: रठौरा खुर्द में नाले का निर्माण कार्य शुरू

Fri, 02 Jan 2026 07:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Construction work of drain started in Rathora Khurd
छात्रों की समस्या को लेकर 23 दिसंबर को प्रकाशित खबर स्रोत संवाद
(इंपैक्ट)
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर प्रशासन ने लिया संज्ञान
जलभराव के कारण स्कूल आने वाले बच्चों को हो रही थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। विकासखंड की ग्राम पंचायत रठौरा खुर्द में स्थित राजकीय हाई स्कूल के बाहर लंबे समय से पानी भरा हुआ था। शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो रहा था। 23 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने छात्रों को हो रही परेशानी को देखते हुए शिक्षा के लिए खतरे में जान शिकायत पर भी नहीं समाधान शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद समस्या का समाधान होने से विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
गांव रठौरा खुर्द में राजकीय हाईस्कूल में आसपास के कई गांव के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। परंतु गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी स्कूल के बाहर भरा हुआ था। छात्रों को इस गंदगी और कीचड़ युक्त पानी से निकालकर शिक्षक ग्रहण करने के लिए जाना पड़ रहा था। स्कूल के प्रधानाचार्य मुनीशपाल ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से लेकर एसडीएम तक की परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ। अमर उजाला द्वारा समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा और ग्रामीणों से बात कर ग्राम प्रधान के माध्यम से पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण शुरू कराया। नाले का निर्माण कार्य शुरू होने से छात्रों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रधानाचार्य मुनीशपाल ने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बयान....

यह मामला संज्ञान में आते ही तुरंत इस पर कार्रवाई कराई गई। पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। -अमरीश कुमार, बीडीओ, हस्तिनापुर

छात्रों की समस्या को लेकर 23 दिसंबर को प्रकाशित खबर स्रोत संवाद

छात्रों की समस्या को लेकर 23 दिसंबर को प्रकाशित खबर स्रोत संवाद

छात्रों की समस्या को लेकर 23 दिसंबर को प्रकाशित खबर स्रोत संवाद

छात्रों की समस्या को लेकर 23 दिसंबर को प्रकाशित खबर स्रोत संवाद

छात्रों की समस्या को लेकर 23 दिसंबर को प्रकाशित खबर स्रोत संवाद

छात्रों की समस्या को लेकर 23 दिसंबर को प्रकाशित खबर स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed