फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction of the bridge

पीडब्ल्यूडी संपर्क मार्ग का निर्माण सही तरीके से करे : एसडीएम

Wed, 15 Jul 2026 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Construction of the bridge
- एसडीएम ने कॉलोनी की जांच के लिए एमडीए को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मध्य गंग नहर हस्तिनापुर रोड पर बने नए पुल के संपर्क मार्ग का सही तरीके से निर्माण कराने के लिए एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और पास में स्थित कॉलोनी की जांच के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) को पत्र भेजा है।
मवाना-हस्तिनापुर रोड पर अनूप शहर मध्य गंग नहर पर बना ब्रिटिशकालीन पुल दशकों पुराना है। सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियर इस पुल को काफी पहले ही असुरक्षित घोषित कर चुके हैं। इसके बाद करीब ढाई करोड़ रुपये के बजट से नए पुल का निर्माण कराया गया था। पुल के निर्माण को चार साल हो चुके हैं, लेकिन ठीक से संपर्क मार्ग नहीं बनने से पुल पर आवागमन शुरू नहीं हो सका है। संपर्क मार्ग बनाने के लिए भी करीब 32 लाख रुपये का बजट पास हुआ था। दो माह पहले खानापूर्ति करते हुए घुमावदार और कम चौड़ा संपर्क मार्ग बना दिया गया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि नए पुल के संपर्क मार्ग को अत्यधिक घुमावदार बना दिया गया है, जिससे भविष्य में हादसे होने का अंदेशा है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर श्रवण कुमार से जवाब-तलब किया था और सड़क को ठीक से बनाने के निर्देश दिए थे। पूछताछ में जेई ने आरोप लगाया था कि एक स्थानीय कॉलोनाइजर निर्माण का विरोध कर रहा है और झगड़े पर उतारू है। इसके बाद डीएम ने तहसीलदार को जमीन की पैमाइश कराने और दो दिन में काम शुरू कराने के आदेश दिए थे। हालांकि, एक सप्ताह बीतने पर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। दो दिन पहले नायब तहसीलदार नितेश सैनी ने राजस्व टीम के साथ मिलकर संपर्क मार्ग की पैमाइश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पैमाइश की रिपोर्ट अभी उनके पास नहीं आई है। सड़क का सही निर्माण सुनिश्चित कराने के लिए पीडब्ल्यूडी और पास की कॉलोनी की जांच के लिए एमडीए के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed