फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction of Haat Bazar stuck in Sardhana for four years

सरधना में चार साल से अटका हाट बाजार का निर्माण

Sat, 13 Mar 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Construction of Haat Bazar stuck in Sardhana for four years
सरधना में चार साल से अटका हाट बाजार का निर्माण
विज्ञापन

सरधना। नगर में दिल्ली हाट की तर्ज पर देवी मंदिर के पास बनाए जा रहे हाट बाजार का निर्माण चार साल से अधर में है। वर्ष 2016 में शुरू हुआ निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते नगर के लोगों को अतिक्रमण की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। वजह सब्जी और फल के ठेले सड़क किनारे खड़े होकर मार्ग अवरुद्ध कर रहे हैं।
सड़कों को जाम से निजात दिलाने और अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर पालिका की ओर से दिल्ली हाट की तर्ज पर सरधना में हाट बाजार के निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया था। पूर्व चेयरमैन असद गालिब के देवी मंदिर के पास पालिका की खाली भूमि पर 205 दुकानों के निर्माण के लिए 1.66 करोड़ पास किए थे। वर्ष 2016 में उमेर इंटरप्राइजेज की फर्म के ठेकेदार यूनुस ने दुकानों का निर्माण शुरू कराया। काम 2017 में पूरा किया जाना था। पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल में सिर्फ 100 दुकानों का निर्माण ही हो सका। वहीं वर्तमान चेयरपर्सन सबीला बेगम के समय में कुछ दुकानें बनीं, लेकिन अभी करीब 65 दुकानों का निर्माण लटका है। इस बाजार में ए-बी-सी-डी चार ब्लॉक बनाए गए हैं। एक ब्लॉक में 50 दुकानें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

अधूरे निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार, पालिका चेयरपर्सन और कार्यकारी ईओ एसडीएम अमित भारतीय एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। एसडीएम का कहना है कि ठेकेदार के द्वारा समय पर काम पूरा नहीं करने पर उसके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। उस पर कार्रवाई कराई जा रही है। वहीं ठेकेदार यूनुस ने बताया कि उसे कोई नोटिस नहीं मिला है। पालिका व किसी के साथ कोर्ट में विवाद चल रहा है, इस कारण कुछ दुकानों का निर्माण लटका है। वहीं चेयरपर्सन सबीला बेगम ने कहा कि कोर्ट में चल रहा विवाद उनके संज्ञान में नहीं है। काम को पूरा करने की अवधि 2017 में पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस के नाम पर दिखावा
यदि कोई ठेकेदार निर्माण समय पर पूरा नहीं करता है तो उसे दूसरा ठेका नहीं दिया जाता है। जबकि उमेर इंटर प्राइजेज के नगर में दो निर्माण कार्य अभी भी चल रहे हैं। ऐसे में एसडीएम की ओर से ठेकेदार को नोटिस जारी करने की बात कहना दिखावा मात्र है। अगर नोटिस जारी किया है तो ठेकेदार के संज्ञान में क्यों नहीं है। उसे अन्य ठेके दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed