{"_id":"5e9a0aab8ebc3e6fe8311f23","slug":"constable-injured-after-people-attack-on-police-while-they-went-check-cattle-cutting-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: गोकशी की सूचना पर लिसाड़ीगेट पहुंची पुलिस पर पथराव, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: गोकशी की सूचना पर लिसाड़ीगेट पहुंची पुलिस पर पथराव, सिपाही घायल
Sat, 18 Apr 2020 01:29 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार देर रात गोकशी की सूचना पर लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गोवंश के साथ हिरासत में ले लिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट के श्यामनगर में शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली के गोकशी के लिए एक युवक बैल लेकर जा रहा है। चौकी का एक सिपाही अपने साथ एक अन्य सिपाही को साथ लेकर मौके पर पहुंचा। जैसे ही सिपाही ने आरोपी युवक व बैल को पकड़ा तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया।
इस दौरान चौकी पर तैनात एक सिपाही घायल हो गया। जैसे ही दोनों सिपाही उसे ले जाने लगे, तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया। जिससे सिपाही ओमवीर के पैर और हाथ में मामूली चोटें लग गई। हालांकि बाद में मौके पर पहुंची पिल्लोखड़ी पुलिस ने मौके से रहीस निवासी गली नंबर 21 लक्खीपुरा को मौके से पकड़ा है।
विज्ञापन
वहीं चौकी इंचार्ज अजय शर्मा का कहना है कि गोवंश काटने के लिए नहीं अपनी बुग्गी खड़ी कर बैल को घर ले जा रहा था। किसी ने गलत सूचना दी थी। जिस पर चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे थे, सिपाहियों पर किसी ने पथराव नहीं किया, बल्कि कोई ईंट छत से गिर कर सिपाही को लग गई। सिपाही को उपचार के लिए भेज दिया है।