यूपी: करंट की चपेट में आकर छत से गिरा सिपाही, मौत, 22 दिन पहले ही हुई थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कस्बा निवासी पुलिस विभाग में कांस्टेबल की सोमवार रात करंट लगने से छत से गिरकर मौत हो गई। कांस्टेबल गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइन में तैनात था, जिसकी 22 दिन पूर्व ही शामली के गांव गोमतीपुर निवासी युवती से शादी हुई थी।
भोपा कस्बा निवासी पंकज (26) पुत्र देशकुमार कश्यप करीब चार साल पूर्व पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ था। वर्तमान में पंकज की तैनाती गौतमबुद्घनगर पुलिस लाइन में थी। गत 29 जून को पंकज की शादी शामली जनपद के गांव गोमतीपुर निवासी कविता के साथ हुई थी, जिसके लिए वह 25 जून को छुट्टी पर घर आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद बुधवार को उसे ड्यूटी पर लौटना था।
सोमवार देर रात करीब एक बजे घर की लाइट चली गई, जिसे ठीक करने के लिए पंकज घर की छत पर चला गया। परिजनों के अनुसार, तार ठीक करते हुए अचानक पंकज को करंट लगा, जिसके झटके से वह छत से नीचे गली में जा गिरा। परिजन तत्काल अचेतावस्था में उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
सिपाही की आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव का गमगीन माहौल में शुकतीर्थ गंगाघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल, हरीश उर्फ बब्बू राठी, जगपाल सिंह वालिया, बालूराम सैनी समेत अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है।
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
भोपा कस्बा निवासी गौरव (22) पुत्र ऋषिपाल सोमवार रात घर पर परिजनों के साथ था। इसी दौरान अचानक वह परिजनों के बीच से उठकर कमरे में चला गया। जब काफी देर तक गौरव कमरे से नहीं निकला तो परिजन उसे बुलाने पहुंचे, जहां उसका शव छत के कुंडे में लगे फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/