फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   constable died after fell down from roof due to current in Muzaffarnagar District

यूपी: करंट की चपेट में आकर छत से गिरा सिपाही, मौत, 22 दिन पहले ही हुई थी शादी

Wed, 22 Jul 2020 12:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
constable died after fell down from roof due to current in Muzaffarnagar District
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कस्बा निवासी पुलिस विभाग में कांस्टेबल की सोमवार रात करंट लगने से छत से गिरकर मौत हो गई। कांस्टेबल गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइन में तैनात था, जिसकी 22 दिन पूर्व ही शामली के गांव गोमतीपुर निवासी युवती से शादी हुई थी। 

विज्ञापन


भोपा कस्बा निवासी पंकज (26) पुत्र देशकुमार कश्यप करीब चार साल पूर्व पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ था। वर्तमान में पंकज की तैनाती गौतमबुद्घनगर पुलिस लाइन में थी। गत 29 जून को पंकज की शादी शामली जनपद के गांव गोमतीपुर निवासी कविता के साथ हुई थी, जिसके लिए वह 25 जून को छुट्टी पर घर आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद बुधवार को उसे ड्यूटी पर लौटना था।
विज्ञापन


सोमवार देर रात करीब एक बजे घर की लाइट चली गई, जिसे ठीक करने के लिए पंकज घर की छत पर चला गया। परिजनों के अनुसार, तार ठीक करते हुए अचानक पंकज को करंट लगा, जिसके झटके से वह छत से नीचे गली में जा गिरा। परिजन तत्काल अचेतावस्था में उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही की आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव का गमगीन माहौल में शुकतीर्थ गंगाघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।  भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल, हरीश उर्फ बब्बू राठी, जगपाल सिंह वालिया, बालूराम सैनी समेत अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है।
 
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की 
भोपा कस्बा निवासी गौरव (22) पुत्र ऋषिपाल सोमवार रात घर पर परिजनों के साथ था। इसी दौरान अचानक वह परिजनों के बीच से उठकर कमरे में चला गया। जब काफी देर तक गौरव कमरे से नहीं निकला तो परिजन उसे बुलाने पहुंचे, जहां उसका शव छत के कुंडे में लगे फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed