फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congressmen expressed happiness over Kharge becoming president

खरगे के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी

Thu, 20 Oct 2022 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Congressmen expressed happiness over Kharge becoming president
खरगे के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी
विज्ञापन

मेरठ। मल्लिकार्जुन खरगे के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। मेरठ के 30 में से 29 मतदाताओं ने इस चुनाव में हिस्सा लिया था। प्रदेश और केंद्रीय स्तर पर बदलाव के बाद अब कांग्रेस में जिला और महानगर स्तर के संभावित बदलावों पर सबकी नजर है।

विधानसभा चुनाव में मेरठ में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। अब अगला लक्ष्य नगर निकाय चुनाव को लेकर है। नगर निगम में डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस के ही रंजन शर्मा हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में शहर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। पार्टी के महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी दावा करते हैं कि नेतृत्व में बदलाव से पार्टी को स्थानीय स्तर पर भी ताकत मिलेगी। हरिकिशन वर्मा, सलीम खान ने भी इसे बेहतर बताया है। प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि युवा कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। पीसीसी सदस्य बबीता गुर्जर और दीपक शर्मा ने कहा कि पार्टी निकाय चुनावों की तैयारी में दमदारी से जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed