फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress workers protest against Yogi government in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कराया मुंडन

Fri, 24 Jul 2020 07:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Jul 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against Yogi government in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
मुंडन कराते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र और कानून की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में मुंडन भी कराया।

विज्ञापन


जनपद में शुक्रवार को भगत सिंह रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। लोग जब अपने घरों से निकलते हैं तो परिजनों को उनकी चिंता रहती है कि शाम तक पता नहीं क्या होगा। सुरक्षित घर वापस पहुंच पाएंगे कि नहीं। प्रदेश में जंगलराज हो गया है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है। लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या हो जाने पर श्राद्ध और मुंडन करवाकर सभी कांग्रेसी अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेटी की शादी के बाद घर में था खुशी का माहौल, अचानक हुआ ऐसा, मातम में बदल गईं खुशियां, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, मीडिया प्रभारी अनित कुमार चौधरी, सुदेश मलिक, मदन मोहन शर्मा, राजीव वर्मा, रिजवान सिद्दीकी, रोहित कटारिया, योगेश शर्मा, धीरज माहेश्वरी सगीर मलिक, अहसन जमीर, काजी सुल्तान, रईस अहमद, अरशद सिद्दीकी, शारिक चौहान, प्रहलाद कौशिक, रमेश शर्मा आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed