फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress state president Brijlal Khabri says BJP is breaking the constitution, will finish by uprooting it

संविधान बचाओ संकल्प सभा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी बोले- BJP संविधान तोड़ने वाली, उखाड़कर दम लेंगे

Wed, 02 Aug 2023 07:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Aug 2023 07:06 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी नेबुधवार को मेरठ में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सभा में बोलते हुए कहा कि भाजपा संविधान को तोड़ने वाली, उखाड़कर दम लेंगे।
 

विज्ञापन
Congress state president Brijlal Khabri says BJP is breaking the constitution, will finish by uprooting it
सविधान बचाओ संकल्प सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मेरठ के पीएल शर्मा स्मारक कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भाजपा पर निशाना साधा जमकर हमला बोला। भाजपा सरकारी संस्थानों का निजीकरण करने में लगी है। संविधान के तहत प्राप्त आरक्षण का अधिकार खत्म होता जा रहा है। 2014 के बाद से तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी। पूछा 2014 से 2024 आने वाला है क्या 15 लाख रुपए मिले। महंगाई से घर घर का बजट बिगड़ा हुआ है।


उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी सदन में देश के समस्याओं पर बोलते हैं तो उनका माइक म्यूट कर दिया जाता है। इसके बाद राहुल गांधी ने सड़क पर उतरकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा कर लोगों को जोड़ा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काशी-मथुरा के बाद मेरठ पर चर्चा: इतिहासकार का बड़ा दावा, बौद्ध मठ तोड़कर गजनवी ने बनवाई थी मेरठ की जामा मस्जिद

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब हो चुकी है। बरेली में मिठाई विक्रेता की मौत पत्नी के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है, ये उत्तर प्रदेश के हालात हैं। ऐसे में संविधान को बचाने की कांग्रेस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
 

प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा मजहब के नाम पर नफरत का माहौल तैयार कर रही है और लोगों को आपस में लड़ा रही है। हमें अपनी समझदारी से इसका मुकाबला करना होगा।

 

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बिस्मिल्लाह रहमान रहीम और श्री गणेश को एक दूसरे का पूरक बताया। संस्कृत में श्लोक बोले तो तालियों से हॉल गूंज उठा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को बांट रही है, संविधान को उखाड़ने वाली भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा। राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि भाजपा संविधान को तोड़ने का काम कर रही है। प्रियंका गांधी व राहुल गांधी ही देश को संविधान के रास्ते पर ले जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed