{"_id":"593fec9f866419835d8b477c","slug":"congress-leader-told-rahul-gandhi-pappu-party-showed-way-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"Whatsapp पर कांग्रेस नेता ने राहुल को बताया पप्पू, पार्टी से निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Whatsapp पर कांग्रेस नेता ने राहुल को बताया पप्पू, पार्टी से निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अभी तक तो विपक्ष पार्टी वाले ही पप्पू कहते थे, लेकिन अब एक नया मामला सामने आया कि कांग्रेस के ही जिला अध्यक्ष ने राहुल गांधी को पप्पू बताकर व्हाट्सऐप ग्रुप में पोस्ट डाला। इसके बाद कांग्रेस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता को पार्टी से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि यह मामला मेरठ जिले का है। जहां मेरठ के जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने कांग्रेस के व्हाट्सऐप ग्रुप में एक पोस्ट शेयर किया। इसे लेकर कांग्रेस में हड़कंप मच गया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विनय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर दी। इसी के चलते मंगलवार को विनय प्रधान को पार्टी से निकाल दिया गया। जो पोस्ट उन्होंने डाला है उसमें भले ही राहुल गांधी की तारीफ की गई हो, लेकिन उन्हें पप्पू के नाम से संबोधित किया गया है।
विज्ञापन
वहीं इस पोस्ट को लेकर कांग्रेसियों में हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई अपनी साख बचाने के लिए ग्रुप में राहुल गांधी पर डाले गए इस पोस्ट का विरोध कर रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/