फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress leader from meerut sent to jail in the case of cheating for many lakhs

कांग्रेस नेता पर बड़ी कार्रवाई, ठगी के आरोप में भेजा जेल, हाईकमान ने पद से हटाया

Wed, 26 Dec 2018 12:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Dec 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
Congress leader from meerut sent to jail in the case of cheating for many lakhs
arrested - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ जिले में ठगी करने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने कांग्रेस के एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तेजपाल पर बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में मंगलवार कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, हाईकमान ने उन्हें पद से हटा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार साल 2013 में ईदगाह कालोनी निवासी जमील पुत्र इदरीश ने डाबका निवासी तेजपाल पर धोखाधड़ी कर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। जमील ने बताया कि तेजपाल ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बिजली बंबा बाईपास पर उसे जमीन दिखाई। 1800 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से सौदा तय हुआ और आठ लाख रुपये बयाने के रूप में उसे दे दिए थे।
विज्ञापन


रजिस्ट्री के दौरान खुलासा हुआ कि जो कागजात तेजपाल व उसके साथियों ने उपलब्ध कराए, वे जाली हैं। आरोप है कि इसके बाद तेजपाल ने रकम लौटाने से इंकार कर दिया। बाद में न्यायालय के आदेश पर जमील ने तेजपाल व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वर्तमान में तेजपाल कांग्रेस के एससी-एसटी विभाग में जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी कागजाें से की धोखाधड़ी

इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुल रहमान सिद्दीकी के अनुसार पिछले दिनों न्यायालय ने तेजपाल के गैर जमानती वारंट जारी किए थे। कांग्रेस नेता पर फर्जी कागजात के जरिये आठ लाख हड़पने का आरोप था।

तेजपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, कांग्रेस के एससी-एसटी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी के अनुसार धोखाधड़ी के आरोप में जेल गए तेजपाल डाबका को पद से हटा दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed