फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress leader says Pappu will remain Rahul Gandhi

कांग्रेसी नेता बोले, पप्पू ही रहेंगे राहुल गांधी

Thu, 29 Jun 2017 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 29 Jun 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
Congress leader says Pappu will remain Rahul Gandhi
राहुल गांधी और जिलाध्यक्ष विनय प्रधान

राहुल गांधी को पप्पू कहने के आरोप में कांग्रेस से निष्कासित विनय प्रधान ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी को एक बार फिर पप्पू होने की संज्ञा दी। साथ ही कहा कि पप्पू चापलूसों की मंडी से घिरे हैं। कांग्रेस कुछ राजनीतिक घरानों की पार्टी बनकर रह गयी है। पार्टी में कार्यकर्ता के लिए कोई जगह नहीं है। यही कारण है कि कुछ राजनीतिक दलों का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना सच हो गया है।

विज्ञापन


विनय प्रधान ने कहा कि जो व्यक्ति शब्दों में अपनी तारीफ का मतलब नहीं समझ सकता वो वाकई में ही पप्पू हैं। दरअसल मामला यह है कि कुछ दिनों पहले मेरठ के जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने कांग्रेस के व्हाट्सऐप ग्रुप पर मैसेज कर राहुल गांधी को पप्पू बताया था।  
विज्ञापन

 
 

Congress leader says Pappu will remain Rahul Gandhi
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

पूर्व जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने कहा कि मेरठ में कांग्रेस पार्टी का कार्यालय अपने लाखों रुपये से ठीक कराया। जिसका भुगतान पार्टी की तरफ से नहीं मिला है। 22 साल लगातार कांग्रेस की सेवा की। पार्टी को मजबूत करने का काम किया। जिस प्रकार से पप्पू की चापलूस टीम कार्य कर रही है उससे साफ है कि पार्टी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार बार पप्पू होने का सबूत दे रहे हैं। एक तरफ जब सभी राजनीतिक दलों के नेता राष्ट्रपति चुनाव में जुटे हैं वहीं पप्पू इटली चले गए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दलित प्रेम केवल दिखावा है। पूर्व में जब पार्टी सक्षम थी तो दलित नेता को राष्ट्रपति नहीं बनाया। अब पार्टी हाशिए पर है तो दलित बेटी को राष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी ने अधिकतर जमीनी नेताओं की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि पप्पू की चापलूस मंडली के कारण कांग्रेस के जमीनी नेता एवं कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या की गयी है। उन्होंने कहा कि अब वह पप्पू मुक्त भारत की लड़ाई लड़ेंगे। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed