जहरीली शराब से मौतों पर बोले कांग्रेस नेता इमरान मसूद, कहा संवेदनहीन हो चुकी है यूपी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। इतनी बड़ी घटना के बावजूद सरकार का कोई प्रतिनिधि मरीजों का हाल जानने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि यह घटना इतिहास में अब तक घटी ऐसी बड़ी घटनाओं में से एक साबित होगी। सरकार के इस व्यवहार को उन्होंने शर्मनाक बताया।
उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद स्थिति है कि प्रदेश सरकार का कोई प्रतिनिधि पीड़ितों का हाल-चाल लेने नहीं आया है। यह इतिहास की बड़ी घटना है और मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। इससे शर्मनाक बात कोई नहीं हो सकती कि सरकार बीमारों के इलाज की भी व्यवस्था ठीक से नहीं करा सकी है।
उन्होंनें कहा कि जहरीली शराब पीने से यूपी-उत्तराखंड में 85 लोग मारे जा चुके हैं। इसमें बड़ा झालमेल है और सरकार पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह है। इसमें दलगत राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि वोट बैंक के बारे में सोचे बिना बीमार लोगों के इलाज की समुचित व्यवस्था यहां होनी चाहिए। सरकार को अपना फर्ज निभाना चाहिए। उन्होंने दुख प्रकट करते हुए इस घटना को योगी सरकार की विफलता कहा।
सीएमओ डॉ. राजकुमार भी इस बीच मेडिकल की इमरजेंसी में पहुंचे। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार और एसपी सिटी रणविजय सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं।
वहीं, मेडिकल कॉलेज में शहर के कई बड़े नेताओं ने पहुंचकर हाल जाना इनमें मुकेश शर्मा जनरल सेक्रेटरी यूपी कांग्रेस व मेरठ मंडल प्रभारी समेत विनोद मोघा, अखिल कौशिक, कपिल पाल, संजीव आनंद, योगी जाटव आदि रहे। इन्होंने पीड़ितों को 10 लाख के मुआवजे की मांग की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/