फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   congratulations of id ul ajha

घर-घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी

Tue, 13 Aug 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
congratulations of id ul ajha
हर्रा स्थित ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा करते अकीदतमंद। - फोटो : SARDANA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। देहात क्षेत्र की ईदगाहों में सोमवार को हुई बकरीद की नमाज में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिसमें सभी अकीदतमंदों ने अल्लाह ताआला की बारगाह में सजदा करके गुनाहों से तौबा की। ईदुल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने भाईचारे एवं प्यार की मिसाल कायम करने की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ। यह देर रात बदस्तूर चलता रहा। एक बार फिर लोग एक-दूसरे के गले मिलकर खुशियां मनाते नजर आए।

हर्रा, खिवाई, पांचली बुजुर्ग, दमगढ़ी, करनावल, जसड़ सुलताननगर, रोहटा, पूठ, सलाहपुर आदि में भाईचारे एवं एकता के साथ बकरीद मनाई। नमाज अदा करने के बाद बच्चों ने ईदगाह के आसपास लगी दुकानों से खरीदारी की। नमाज के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने ईदगाह एवं घर-घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसी दौरान गुलजार चेयरमैन हर्रा, सचिव कुंवर मोहम्मद अली, सपा नेता मौलाना साबिर, मतीन प्रधान जसड़ सुल्ताननगर, हाजी नन्हे प्रधान सलाहपुर, तसलीम चेयरमैन खिवाई, मोहम्मद अली चौहान, सलीम प्रधान जैनपुर, अशफाक जैनपुर आदि ने ईदगाह में पहुंचकर लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed