फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflicts, firing, stone throwing in Dalit-gujjaras in Dorala

दौराला में दलित-गुर्जरों में खूनी संघर्ष, फायरिंग, पथराव 

Sat, 01 Jul 2017 11:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 01 Jul 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
Conflicts, firing, stone throwing in Dalit-gujjaras in Dorala
पिस्टल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दौराला के लोइया गांव में कमेंट को लेकर कहासुनी के बाद दलित और गुर्जरों के बीच संघर्ष हो गया। फायरिंग और पथराव से अफरातफरी मच गई। संघर्ष में एक पक्ष से आधा दर्जन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। दलित पक्ष ने थाना दौराला पर तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दौराला थाना क्षेत्र के गांव लोइया में दलित समाज के राहुल और उसके पड़ोसी पंकज घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी गुर्जर पक्ष से अपनी रिश्तेदारी में आया रोहित वहां से निकल रहा था। रोहित का आरोप है कि दोनों ने उस पर कमेंट कर दिया। इसके बाद कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने से पहले ही वहां पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत कराया। 
विज्ञापन


राहुल और पंकज पक्ष का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद रोहित अपने साथी गजे सिंह, मोहित, अंकित के साथ घर पर पहुंचा और मारपीट कर पथराव कर दिया। दोनों पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में राहुल, पंकज, लालमन समेत छह लोग घायल हो गए। आरोपी पक्ष फायरिंग करते हुए फरार हो गया। संघर्ष की सूचना पर इंस्पेक्टर दौराला दिनेश सिंह फोर्स के मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। राहुल के पिता बुद्ध सिंह ने रोहित, गजे सिंह, मोहित अंकित समेत कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली कहासुनी में चली गोली
ग्रामीणों के अनुसार कमेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते संघर्ष में बदल गया। पहले पथराव फिर धारदार हथियार और जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस समय से न पहुंचती तो विवाद और भी बढ़ सकता था। 

कोट
दोनों पक्षों में कहासुनी को लेकर विवाद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फायरिंग की जांच की जा रही है। अभी एक पक्ष ही थाने पर आया है, दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया है। -दिनेश सिंह, इंस्पेक्टर दौराला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed