फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict in two sides in Saharanpur and 12 people, including policeman injured

सहारनपुर में दो पक्षों में जमकर पथराव, पुलिसकर्मी सहित दर्जनों लोग घायल

Thu, 20 Sep 2018 08:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 20 Sep 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
Conflict in two sides in Saharanpur and 12 people, including policeman injured
फाइल फोटो

यूपी में सहारनपुर के मानकमऊ स्थित जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी पर छड़ी लेकर जा रहे दो पक्षों में छड़ी टकराने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष और पथराव में एक पुलिस कर्मचारी और चार महिलाओं सहित 12 लोग घायल हो गए। कुतुबशेर पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


कुतुबशेर थाना क्षेत्र मानकमऊ के पास गंगोह मार्ग पर स्थित जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर तीन दिवसीय मेला बुधवार से शुरू हुआ। बुधवार रात लगभग 11 बजे जनकपुरी के खानआलमपुरा निवासी संदीप तथा देहात कोतवाली के वर्धमान कॉलोनी निवासी संदीप सैनी के परिवार भी छड़ी लेकर निशान एवं प्रसाद चढ़ाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि छड़ी को मोड़ते समय दूसरे पक्ष के लोगों से छड़ी टकरा गई। इस पर उनमें विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और पथराव होने लगा। पथराव होते ही मेले में भगदड़ मच गई। घटनास्थल के आसपास मौजूद श्रद्धालु जान बचाकर दुकानों के पीछे, तख्तों के नीचे छिप गए। काफी देर तक हुए पथराव में 12 लोग घायल हो गए। इनमें चार महिलाएं और एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

विज्ञापन

घायलों में एक पक्ष से हिमांशी, राजकुमार, राहुल, राजकली, गोली,  सत्य सैनी, चेतनदास सैनी, सरोज बाला सहित अन्य लोग घायल हो गए। उधर, पथराव होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी प्रकार स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायल हुए सरोज बाला, चेतन दास सैनी एवं अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में वर्धमान कालोनी निवासी संदीप तथा जनक नगर निवासी संदीप सैनी, सत्य सैनी, सुनील सैनी, प्रदीप सैनी, संजय सैनी निवासी जनक नगर को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। इस घटना के बाद म्हाड़ी स्थल पर पुलिस फोर्स बढ़ा दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed