फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict in Saharanpur and killing of a young man

सहारनपुर: जमीनी विवाद में चली गोलियां, एक व्यक्ति की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

Tue, 09 Oct 2018 09:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 09 Oct 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
Conflict in Saharanpur and killing of a young man
घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी-उत्तराखंड सीमा पर स्थित हुलाशगढ़ गांव में जमीन के विवाद पर मंगलवार को एक पक्ष ने जमकर फायरिंग की। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


देवबंद में मंगलौर (हरिद्वार) थाना क्षेत्र के टिकौली गांव के रूल्हा सिंह की बेटी सुनीता की शादी भुवनपुर गांव निवासी पवन के साथ हुई थी, लेकिन अनबन के कारण सुनीता डेढ़ वर्ष से मायके में है। ससुर जोगिंद्र से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को सुनीता के भाई सतीश कुमार, पिंटू, राजकुमार, भांजा शुभम देवबंद थानांतर्गत हुलाशगढ़ में अपने बहनोई के खेत से फसल काट रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोपहर 12 बजे जोगिंद्र अपने बेटे सुशील, कुलवंत और नगलीनूर निवासी रामपाल और मोहित के साथ वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पिंटू और राजकुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सीओ सिद्धार्थ और इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भेज दिया। जहां डाक्टरों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया और राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर सिरोही ने बताया कि पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जोगिंद्र और रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिस खेत से फसल काटी जा रही थी, उसी को लेकर सुनीता और उसके ससुर के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed