मुजफ्फरनगर में खूनी संघर्ष, महिला समेत छह घायल, 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर शहर में एक ही समुदाय के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ, जिसमें महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जानिए पूरा मामला।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा में एक मामूली विवाद को लेकर संघर्ष भड़क गया। और फिर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। यही नहीं बल्कि जमकर पथराव भी हुआ। हिंसक संघर्ष में महिला समेत छह लोग जख्मी हो गए।
पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की तरफ से 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उधर, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बता दें कि रहकड़ा गांव में रविवार की देर रात गांव निवासी चंद्रभान और श्रवण कुमार पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। मारपीट को लेकर गांव में अफरातफरी मच गई। इतना ही नहीं मोहल्ले के लोगों ने भयभीत होकर अपने मकानों के दरवाजे बंद कर लिए थे। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर बमुश्किल शांत किया। हमले में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
वहीं सोमवार सुबह श्रवण ने गांव के विपिन, रजीश, विपिन, प्रवीण, अर्जुन खतरा सिंह, धर्मेंद्र, पोपिंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। उधर, दूसरे पक्ष से चंद्रभान ने कपिल, ललित, भूरा, श्रवण, रजीश, सुशील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। हमले में रजीश, विपिन व मौसम को गंभीर चोटें आई हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/