{"_id":"5d9f160e8ebc3e93c734c82a","slug":"conflict-between-two-parties-in-shamli-after-minor-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शामली में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शामली में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने खदेड़ा
Thu, 10 Oct 2019 04:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 10 Oct 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में थाना भवन में एक वर्ग के लड़कों ने कस्बे के ही एक युवक पर हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने युवकों को मौके से खदेड़ा। इस दौरान दोनों पक्षों के विवाद से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पुलिस का खौफ या सेटिंग से सरेंडर, आखिर क्या है इनामी शादाब के आत्मसमर्पण की असली वजह
विज्ञापन
कस्बे के मौहल्ला राजौ की मोरी निवासी उज्ज्वल कुमार बीती रात करीब सात बजे अपने खेतों की ओर गया था। उज्ज्वल का आरोप है कि इस दौरान दूसरे वर्ग के करीब आधा दर्जन युवकों ने लाठी-डंडे के साथ उसके ऊपर हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया और वह बामुश्किल मौके से अपनी जान बचाकर घर पहुंचा। इसके बाद युवक के परिजन मामले का विरोध करने के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों को आते देख दूसरे युवकों ने भी अपने घरों से करीब दो दर्जन लोगों को लाठी-डंडे एवं हथियारों के साथ बुला लिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस दौड़ते हुए मौके पर पहुंची और दबंगों को मौके से खदेड़ा। घटना पर काबू पाने के बाद घायल युवक के परिजन तहरीर लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।